गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर के दो मेधावी स्टूडेंट ने नीट 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साक्षी भूकर को पीजीआई रोहतक में और अनिकेत लांबा को आर्मी मेडिकल कॉलेज दिल्ली में एमबीबीएस के लिए चयनित किया गया है। फर्रुखनगर की रहने वाली साक्षी भूकर एचसीआई एकेडमी में आयोजित सम्मान समारोह में दोनों स्टूडेंट और उनके परिवार का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। साक्षी भूकर मनोज कुमार की बेटी हैं और फर्रुखनगर की रहने वाली हैं। अनिकेत लाम्बा नवीन लांबा के बेटे हैं और खेड़ा खुर्रमपुर के रहने वाले हैं। दोनों स्टूडेंट ने एचसीआई एकेडमी से स्कूली शिक्षा के साथ-साथ नीट की तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने टीचरों, माता-पिता और दादा-दादी को दिया है। गुरुग्राम क्षेत्र का नाम किया रोशन स्कूल प्रिंसिपल महीपाल यादव ने कहा कि स्टूडेंट ने पूरे फर्रुखनगर और गुरुग्राम क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समारोह में स्कूल की डायरेक्टर प्रीति देवी, विजयपाल, डॉ. पंकज बेनीवाल, डॉ. मनीष पांडे, पंकज शर्मा, कपिल अग्रवाल और सोनिया यादव सहित अन्य शिक्षक और स्टाफ उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधन ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी स्कूल के स्टूडेंट इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।
Related Posts
फरीदाबाद पुलिस ने ठगी के मामले में दो पकड़े:ठगों को फर्जी SIM उपलब्ध करवाते थे, SBI अधिकारी बनकर 1.53 लाख की धोखाधड़ी
फरीदाबाद में साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने ठगी के मामले में दो आरोपियों को दिल्ली के संगम विहार से…
जालंधर से दिल्ली की फ्लाइट रद्द:3 सितंबर तक होगी परेशानी, चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट जाना होगा, यात्री बोले-जरूरी काम प्रभावित होते हैं
जालंधर जिले के आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) जाने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितंबर तक रद्द कर…
दिल्ली में छात्रा पर एसिड अटैक, दोनों हाथ झुलसे:DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज की स्टूडेंट, 3 युवकों ने किया हमला; तलाश जारी
दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा पर भारत नगर थाना इलाके में उसके जानकार तीन लड़कों ने…