उत्तराखंड में चमोली जिले के थराली में शुक्रवार देर रात बादल फट गया। हादसा रात 1 से 2 बजे के बीच हुआ। आसपास के दो गांव सागवाड़ा और चेपड़ों में काफी नुकसान हुआ। चमोली के DM संदीप तिवारी ने बताया कि थराली तहसील मुख्यालय के एक किलोमीटर के दायरे में कई जगहों पर तबाही मच गई क्योंकि स्थानीय नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। चेपड़ों गांव में एक व्यक्ति लापता है, जबकि सागवाड़ा में एक घर पर मलबा गिरने से एक लड़की दब गई थी। कुछ घंटो बाद उसका शव बरामद कर लिया गया। दोनों गांवों में मिलाकर कुल 70-80 घरों में करीब 2 फीट तक मलबा घुस गया। थराली को जोड़ने वाला कर्णप्रयाग-ग्वालदम नेशनल हाईवे मिंग गधेरा के पास मलबा आने के कारण बंद हो गया है। उत्तराखंड में पिछले 18 दिनों में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 5 अगस्त को धराली में बादल फटा था, जिसमें 5 की मौत हुई और 100 से ज्यादा लापता हुए। उधर मौसम विभाग ने शनिवार को 19 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया। उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड में मध्यम बारिश होने की संभावना है हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश और लैंडस्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे-305 समेत 347 सड़कें अभी भी बंद हैं। 20 जून से मानसून शुरू होने के बाद से अब तक 295 मौतें हो चुकी हैं। मैप से समझिए घटनास्थल को… थराली हादसा, तबाही और रेस्क्यू… 1. रात में बादल फटा, 2 तस्वीरें 2. हादसे के बाद की स्थिति, 3 तस्वीरें.. 3. सुबह रेस्क्यू, 3 तस्वीरें… देशभर में बारिश का डेटा इस मैप से समझिए… देशभर के मौसम के पल पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
हरियाणा पुलिस ने लापता युवक को परिवार से मिलवाया:6 वर्ष की उम्र से गायब, 17 साल बाद बेटे को पाकर परिजन भावुक
हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 17 साल से लापता एक युवक को उसके परिवार से मिलवाया है।…
देश में कोरोना से 13 मौतें; 1252 एक्टिव केस:UP के व्यक्ति की चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत; केरल-महाराष्ट्र में 755 मामले
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज एक्टिव केसों की संख्या 1252 पहुंच गई है।…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:BJP अध्यक्ष का चुनाव टल सकता है; ट्रम्प बोले- भारत टैरिफ में कटौती के लिए राजी; एयरफोर्स का फाइटर जेट जगुआर क्रैश
नमस्कार, कल की बड़ी खबर BJP अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी रही, पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने में अभी…