पंजाब कांग्रेस का फोकस अब 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। इसी कड़ी में आज (सोमवार को) पंजाब के नेताओं के साथ राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीनियर लीडरशिप की बैठक हुई। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक थी। राहुल गांधी बिहार में अपनी यात्रा छोड़कर यहां आए थे। जल्द ही पूरे पंजाब में नए जिला प्रधान नियुक्त किए जाएंगे। ये नियुक्तियां बिना किसी भेदभाव के की जाएंगी। 2022 में बनाए गए थे प्रधान जानकारी के मुताबिक, पंजाब कांग्रेस के 29 संगठनात्मक जिले हैं। 19 नवंबर 2022 को कांग्रेस ने जिला प्रधान नियुक्त किए थे। उस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। कांग्रेस में प्रधानों का कार्यकाल 3 साल का होता है। इस हिसाब से 3 महीने बाद चुनाव होने थे। ऐसे में उससे पहले ही यह प्रक्रिया की जा रही है। इससे पहले हरियाणा में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। एक सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी संगठन विस्तार के तहत पंजाब कांग्रेस की ओर से नौ दिन पहले 29 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए थे। उम्मीद जताई जा रही है कि वे 1 सितंबर से पंजाब में आकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। दूसरी तरफ, पंजाब प्रभारी की ओर से प्रत्येक जिले के लिए तीन-तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। ये ऑब्जर्वर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बनाई गई टीम के साथ मिलकर काम करेंगे।
Related Posts
एमपी-यूपी, बिहार समेत 7 राज्यों में सुबह घना कोहरा:गुलमर्ग-पहलगाम में पारा माइनस में; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एवलांच का हाई अलर्ट
देश के उत्तरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार सर्द बना हुआ…
भारत की सबमरीन की साउथ चाइना सी में सफल टेस्टिंग:DSRV Tiger X को मित्र देशों की सबमरीन के साथ डॉक किया गया
भारतीय नौसेना ने सिंगापुर नौसेना के आयोजित मल्टीनेशनल सबमरीन रेस्क्यू एक्सरसाइज XPR-25 में अपने डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV) Tiger…
जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति जनगणना की जाएगी:सरकार बोली- कुछ लोग भ्रम फैला रहे, यह पहले भी स्पष्ट किया जा चुका
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति जनगणना भी की जाएगी। सरकार…