हरियाणा के गुरुग्राम में जहां नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी टोल टैक्स वसूली शुरू करने की तैयारी में है, वहीं मंगलवार को अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) पर महंगे टोल को लेकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कई गांवों के लोग टोल प्लाजा पर जुट गए। खूब हंगामा किया। कहना था कि जो टोल दरें निर्धारित की गई है, उन्हें देना उनके बस की बात नहीं है। इस एक्सप्रेसवे से सिंगल साइड से गुजरने पर ही 235 से 1235 रुपए तक का टोल चुकाना होगा। ग्रामीणों के साथ पहुंचे 360 गांवों के प्रधान रामकुमार ने कहा कि यह अन्याय है। टोल में रियायत ही मिली चाहिए। उधर, सूचना मिलते ही मुंडका विधानसभा के विधायक गजेंद्र दराल भी मौके पर पहुंचे और लोगों को किसी तरह समझाया। आश्वासन दिया गया कि 31 अगस्त तक उनकी सभी शर्तें मान ली जाएंगी। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। बता दें कि द्वारका एक्सप्रेसवे और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) को 17 अगस्त को पीएम मोदी ने उद्घाटन किया था। UER-2 पर टोल वसूली शुरू कर दी गई, जो हरियाणा में सबसे ज्यादा है। इसी का ग्रामीण विरोध कर रहे है। उधर, द्वारका एक्सप्रेस वे पर भी अगले महीने से टोल टैक्स वसूली की तैयारी है। गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर बजघेड़ा में टोल प्लाजा पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। अब बस इंतजार है, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मंजूरी की, जिसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। यह पूरी तरह मानव रहित टोल प्लाजा रहेगा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने ये मांगें रखीं…. यहां जानिए अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 पर कितना टोल टैक्स…. अगले महीने से द्वारका एक्सप्रेसवे पर भी टोल वसूली की तैयारी… ———————— टोल से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा के UER-2 एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू:सिंगल साइड के 235 से 2260 रुपए चुकाने होंगे; मासिक पास 50 हजार रुपए तक का हरियाणा में बने अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल रेट की लिस्ट जारी कर दी है। इस एक्सप्रेसवे से गुजरने पर 235 से 2260 रुपए तक का टोल चुकाना होगा। इसके अलावा मासिक पास 50 हजार तक का है। (पूरी खबर पढ़ें)
Related Posts
गणतंत्र दिवस परेड की 51 PHOTOS:पहली बार 2 कूबड़ वाले ऊंट और बाज दिखे, महिला जवान चलती बाइक पर 18 फीट ऊंची सीढ़ी चढ़ी
देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड निकली। तीनों सेनाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद स्पेस से लौटीं; वोटर आईडी-आधार लिंक करने की तैयारी; चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुनीता विलियम्स की स्पेस से वापसी की रही। केंद्र सरकार सभी वोटर आईडी को आधार…
आतंकी तहव्वुर की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 अगस्त तक बढ़ी:NIA ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल की; राणा 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमांइड है
दिल्ली की NIA कोर्ट ने 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की ज्यूडिशियल कस्टडी 13 अगस्त तक बढ़ा दी…