पानीपत जिले के समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मच्छरौली के छोटे भाई बिक्रम सिंह का निधन हो गया है। वे 50 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार दोपहर 3 बजे अंतिम सांस ली। वहीं सूचना मिलने पर पूर्व विधायक के घर पर समर्थकों एवं रिश्तेदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हैचरी व्यवस्था में करते थे सहयोग बता दें कि बिक्रम अपने बड़े भाई के हैचरी व्यवसाय में सहयोग करते थे। वे व्यापार के सिलसिले में झारखंड गए थे। 18 अगस्त को उनकी वापसी की टिकट थी। ट्रेन में बैठने से पहले ही उनकी दिमागी नस फट गई। उन्हें दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। दशहरे से पहले बेटी की शादी परिजनों ने बताया कि बिक्रम के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी की शादी अक्टूबर में दशहरे से पहले तय है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव मच्छरौली में किया जाएगा।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:केंद्र ने माना- चीन ने लद्दाख में 2 कस्बे बसाए; तब्लीगी जमात के 10 लोग नेपाल डिपोर्ट; IPL ओपनिंग में शाहरुख-कोहली का डांस
नमस्कार, कल की बड़ी खबर संसद में केंद्र सरकार के बयान से जुड़ी रही। केंद्र ने माना कि चीन ने…
ओवैसी ने कहा- प्रधानमंत्री और भाजपा देश से बड़े नहीं:ऑपरेशन सिंदूर के डेलिगेशन में भारत का पक्ष रखने गया; राजनीतिक लड़ाई विचारधारा पर चलेगी
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बनाए गए डेलिगेशन में वे किसी राजनीतिक…
जींद में दिल्ली-यूपी के 2 साइबर ठग गिरफ्तार:युवक को 10 लाख के लोन का ऑफर दिया, इंश्योरेंस-GST के नाम पर हड़पे 3 लाख
जींद में साइबर थाना पुलिस ने लोन का झांसा देकर तीन लाख 4 हजार रुपए का साइबर फ्रॉड करने वाले…