पानीपत जिले के समालखा के पूर्व विधायक रविन्द्र मच्छरौली के छोटे भाई बिक्रम सिंह का निधन हो गया है। वे 50 वर्ष के थे। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार दोपहर 3 बजे अंतिम सांस ली। वहीं सूचना मिलने पर पूर्व विधायक के घर पर समर्थकों एवं रिश्तेदारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हैचरी व्यवस्था में करते थे सहयोग बता दें कि बिक्रम अपने बड़े भाई के हैचरी व्यवसाय में सहयोग करते थे। वे व्यापार के सिलसिले में झारखंड गए थे। 18 अगस्त को उनकी वापसी की टिकट थी। ट्रेन में बैठने से पहले ही उनकी दिमागी नस फट गई। उन्हें दिल्ली के शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। दशहरे से पहले बेटी की शादी परिजनों ने बताया कि बिक्रम के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। उनकी बेटी की शादी अक्टूबर में दशहरे से पहले तय है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह 9 बजे उनके पैतृक गांव मच्छरौली में किया जाएगा।
Related Posts
भास्कर अपडेट:दिल्ली में मेट्रों के पास बस्ती में लगी आग, लड़की की मौत और बच्चा घायल, 4 महीने में दूसरी आगजनी
दिल्ली के रिठाला स्थित बंगाली बस्ती में गुरुवार सुबह करीब 4:15 बजे भीषण आग लगी। इस घटना में एक लड़की…
सरकार ने तुर्किये की कंपनी की सुरक्षा मंजूरी कैंसिल की:सेलेबी ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई; 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग करती है
ऑपरेशन सिंदूर के बाद ‘बायकॉट तुर्किये’ की मांग के बीच भारत सरकार ने सेलेबी (Celebi) एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड…
दिल्ली- 40 में से 20 स्टेशनों पर AQI 400 पार:बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पेट्रोल-डीजल, BS-6 से नीचे गाड़ियों की एंट्री पर परमानेंट बैन
दिल्ली में शनिवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 385 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्तर के बेहद करीब है।…