पंजाब में बारिश के कारण 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। राज्य के अजनाला में रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी सेना ने संभाल ली है। इस दौरान एम्फीबियस गाड़ियों से लोगों को निकाला जा रहा है। इनकी विशेषता है कि ये जमीन और पानी दोनों पर चलने में सक्षम हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। जम्मू में झेलम और दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। बुधवार रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। राज्य के 3 जिलों में 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं। चंबा में घरों में मलबा घुस गया है। राज्य में बाढ़ और बारिश की घटनाओं में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
ट्रेंन में नॉनवेज खाना परोसने पर रेलवे को नोटिस:NHRC बोला- यात्रियों को पता होना चाहिए मीट हलाल है या झटका; चार हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने ट्रेन में परोसे जाने वाले नॉनवेज फूड को लेकर रेलवे बोर्ड और पर्यटन मंत्रालय के…
दिल्ली में तेज बारिश, दीवार ढहने से 7 की मौत:100 फ्लाइट्स लेट, हिमाचल के कुल्लू में बादल फटा, चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद
दिल्ली-NCR में शुक्रवार रात से तेज बारिश जारी है। दिल्ली के जैतपुर थाना इलाके में शनिवार दोपहर घर की दीवार…
दिल्ली-NCR में पॉल्यूशन, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से रिपोर्ट मांगी:कहा- प्रदूषण रोकने के लिए क्या किया; दिवाली पर सिर्फ 9 AQI स्टेशन काम कर रहे थे
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते पॉल्यूशन मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM)…