पंजाब में बारिश के कारण 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। रावी-ब्यास और सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। राज्य के अजनाला में रेस्क्यू ऑपरेशन की जिम्मेदारी सेना ने संभाल ली है। इस दौरान एम्फीबियस गाड़ियों से लोगों को निकाला जा रहा है। इनकी विशेषता है कि ये जमीन और पानी दोनों पर चलने में सक्षम हैं। जम्मू-कश्मीर में बारिश से जुड़ी दुर्घटनाओं में 41 लोगों की मौत हो गई। जम्मू में झेलम और दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। बुधवार रात कई जगह भारी बारिश से चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है। राज्य के 3 जिलों में 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं। चंबा में घरों में मलबा घुस गया है। राज्य में बाढ़ और बारिश की घटनाओं में अब तक 310 लोगों की मौत हो चुकी है। 369 लोग घायल हैं और 38 लापता हैं। 1240 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। इनमें 331 घर पूरी तरह से टूट चुके हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देशभर में मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
BMW हादसा- आरोपी महिला गगनप्रीत कौर को जमानत मिली:कार की टक्कर से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत हुई थी
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को BMW कार हादसे की मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर (38) को 14 दिन…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:वक्फ बिल पर देशभर में प्रदर्शन; कर्नाटक में बेटों के सामने मां से गैंगरेप; राहुल गांधी को लखनऊ हाईकोर्ट से झटका
नमस्कार, कल की बड़ी खबर वक्फ बिल को लेकर है। देश के 8 राज्यों में बिल के खिलाफ प्रदर्शन हुआ।…
भास्कर अपडेट्स:मुंबई से आ रही एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दूसरी कोशिश में दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग
मुंबई से आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार शाम तकनीकी कारणों से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहली कोशिश में…