फरीदाबाद में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने 66 हजार की ठगी करने के मामले में एक महिला और एक नाइजीरियन युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि, फरीदाबाद के सेक्टर 16 निवासी एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया था कि 12 मार्च को उसके पास कॉल आई, कॉल करने वाली महिला ने उसकी बहन बनकर उससे बात की। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि उसे किसी को अर्जेंट में किसी को पैसे देने हैं। इस तरह से महिला ने उसके बताए गए खाते में अलग-अलग ट्रांजैक्शन में 66 हजार रुपए ठग लिए। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने दिल्ली से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की गई महिला आरोपी का नाम ईरीन दास निवासी चाणक्य पैलेस दिल्ली (26) और नाइजीरियन युवक एमैका बगौना (36) है। पुलिस की जांच मे खुलासा हुआ है कि महिला आरोपी ईरीन दास (26) खाताधारक है, जिसने अपना खाता एमैका बगौना (36) को दिया था। एमैका ने यह खाता आगे ठगो को दे दिया था। ईरीन दास B.A पास है व एमैका 10वीं पास है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव फिर बढ़ा, 50 PHOTOS देखें:ड्रोन हमला, हर तरफ ब्लैकआउट और रोते-बिलखते परिवार; हमलों में घर-गाड़ियों को भी नुकसान
भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक जंग जैसे हालात के बाद शनिवार को सीजफायर हो गया है। लेकिन…
सुप्रीम कोर्ट बोला- केंद्र जल्द नए स्पेशल पॉक्सो कोर्ट बनाए:300 पेंडिंग केस वाले जिलों को प्राथमिकता दें; इनकी कमी से मामले निपटाने में देर हो रही
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सरकार को निर्देश दिया कि वह बच्चों के विरुद्ध यौन अपराधों के मामलों से निपटने…
भास्कर अपडेट्स:असम में चुनाव से पहले CM हिमंत सरमा के SSP भाई का ट्रांसफर, बारपेटा से CID भेजे गए
असम में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के…