जालंधर जिले के आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) जाने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितंबर तक रद्द कर दी गई हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री निराश हैं। यह हवाई अड्डा जालंधर और दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और एनसीआर पहुंचने का एक आसान रास्ता था, लेकिन लगातार उड़ानें रद्द होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि फ्लाइटें क्यों रद्द की गई हैं। कई यात्रियों ने कहा कि अब उन्हें चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ानें लेनी पड़ रही हैं। यात्री बोले-मीटिंग और जरूरी काम प्रभावित होते हैं जालंधर से दिल्ली काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कहा- आदमपुर की उड़ानें हमारे लिए बहुत सुविधाजनक थीं। अब बार-बार उड़ानें रद्द होने से हमें सड़क या हवाई मार्ग से दूसरे शहरों से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे परेशानी दोगुनी हो गई है। इसी तरह एक अन्य यात्री ने कहा कि एयरलाइन को यात्रियों को पहले से उचित जानकारी देनी चाहिए। कई बार टिकट बुक करने के बाद अचानक रद्द होने से मीटिंग और जरूरी काम प्रभावित होते हैं। यात्रियों ने मांग की है कि स्टार एयर जल्द से जल्द अपनी सेवाएं फिर से शुरू करे और समय-सारिणी को स्थिर करें, ताकि उन्हें बार-बार होने वाली असुविधा से राहत मिल सके।
Related Posts
भिवानी के रिटायर्ड CRPF जवान वीरता पदक से सम्मानित:नक्सलियों का डटकर किया था मुकाबला; रिटायरमेंट के सवा साल बाद मिला सम्मान
हरियाणा के भिवानी के रहने वाले CRPF के रिटायर्ड DSP जयभगवान को दिल्ली में वीरता पदक से सम्मानित किया गया…
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर आज तीसरे दिन सुनवाई:कहा था- कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं; देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई होगी। कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के…
MP-राजस्थान में तापमान 35°C के पार:मार्च में 40°C तक जा सकता है; पंजाब-हरियाणा में टेम्परेचर 32°C के पार, उत्तराखंड में भी गर्मी बढ़ी
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में मार्च में ही तापमान 40°C तक पहुंच सकता है। मार्च के पहले सप्ताह…