जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। उसकी तलाश जारी है। हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटा था। नांडी पंचायत में नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड हुई। सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंगों को खाली कराया गया। पंजाब के अमृतसर, पठानकोट समेत 8 जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। 250 से ज्यादा गांवों में 5 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। बाढ़ में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। वहीं गुजरात के हिम्मत नगर में तेज बारिश के चलते 15 से ज्यादा कारें पानी में डूब गईं। उधर जम्मू-कश्मीर के कटरा में बारिश के कारण वैष्णो देवी यात्रा 5 दिन से रुकी है। 26 अगस्त को यात्रा रूट पर लैंडस्लाइड में 34 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र के लातूर और नांदेड़ में 50 सड़कें-पुल डूब गए हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें.. देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
कच्छ भूकंप के 25 साल:तबाही के बीच पैदा हुआ बेटा, नाम रखा भूकंप; एक बच्चा 3 दिन बाद मलबे से निकला जिंदा
यह 26 जनवरी 2001 की सुबह थी। घड़ी में 8.40 मिनट का समय हुआ था, तभी गुजरात के कच्छ में…
समस्तीपुर में सड़क पर VVPAT पर्चियां मिलीं:चुनाव आयोग ने ARO को सस्पेंड किया; सीतामढ़ में PM बोले- बिहार का बच्चा रंगदार नहीं बन सकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सीतामढ़ी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पहले चरण के मतदान में जंगलराज…
मोदी बोले- कांग्रेस ने मजबूरी में सुधार किए:हम मजबूत इरादों से रिफॉर्म कर रहे; भारत ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का नया इंजन बनेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का नया इंजन बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा…