जालंधर जिले के आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) जाने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितंबर तक रद्द कर दी गई हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री निराश हैं। यह हवाई अड्डा जालंधर और दोआबा क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली और एनसीआर पहुंचने का एक आसान रास्ता था, लेकिन लगातार उड़ानें रद्द होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई कि फ्लाइटें क्यों रद्द की गई हैं। कई यात्रियों ने कहा कि अब उन्हें चंडीगढ़ या अमृतसर से उड़ानें लेनी पड़ रही हैं। यात्री बोले-मीटिंग और जरूरी काम प्रभावित होते हैं जालंधर से दिल्ली काम के सिलसिले में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कहा- आदमपुर की उड़ानें हमारे लिए बहुत सुविधाजनक थीं। अब बार-बार उड़ानें रद्द होने से हमें सड़क या हवाई मार्ग से दूसरे शहरों से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे परेशानी दोगुनी हो गई है। इसी तरह एक अन्य यात्री ने कहा कि एयरलाइन को यात्रियों को पहले से उचित जानकारी देनी चाहिए। कई बार टिकट बुक करने के बाद अचानक रद्द होने से मीटिंग और जरूरी काम प्रभावित होते हैं। यात्रियों ने मांग की है कि स्टार एयर जल्द से जल्द अपनी सेवाएं फिर से शुरू करे और समय-सारिणी को स्थिर करें, ताकि उन्हें बार-बार होने वाली असुविधा से राहत मिल सके।
Related Posts
कांग्रेस बोली- बजट सत्र से पहले मोदी की बातें दिखावटी:सदन में जवाब नहीं देते; संसद के बाहर पीएम बोले थे- हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी
संसद के बजट सत्र के दूसरे दिन पीएम ने सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। पीएम ने गुरुवार को…
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स पैकेट में धमाका, आठ साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी गई
ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स से 8 साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी चली गई। बच्चा चिप्स…
उत्तराखंड- पावर प्रोजेक्ट टनल में फंसे 19 कर्मचारियों का रेस्क्यू:राजस्थान में किले की दीवार ढही; पंजाब में दीवार गिरने से शख्स दबा, मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 19 कर्मचारियों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया…