उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 19 कर्मचारियों को रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शनिवार को लैंडस्लाइड के चलते टनल का रास्ता बंद हो गया था। उधर पंजाब के आठ जिलों के 1018 गांवों में बाढ़ की स्थिति है। बाढ़-बारिश में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। 3 लोग लापता हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह शिफ्ट किया गया है पंजाब में मानसा के जवाहरके गांव में बारिश के कारण ईंट भट्ठे के गोदाम की दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। राजस्थान के हनुमानगढ़ में स्थित भटनेर दुर्ग की दीवार बारिश की वजह से ढह गई। उधर IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को एक ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सितंबर में उत्तराखंड में लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अगले महीने राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सितंबर में सामान्य (167.9 मिमी) से ज्यादा बारिश होगी। देशभर में बाढ़-बारिश की 3 तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दूसरे फेज की 122 सीटों पर प्रचार थमा:नेपाल बॉर्डर 11 नवंबर तक सील; नीतीश बोले- लालू हटे तो पत्नी को CM बना दिया
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की 122 सीटों पर रविवार शाम 5 बजते ही चुनाव प्रचार खत्म हुआ। इन…
नया युद्ध सिद्धांत- संयम नहीं, आक्रामक जवाब देगा भारत:अब आतंकी हमले देश के खिलाफ युद्ध; भविष्य के खतरों से पहले ही निपटेगी सेना
भारतीय सेना आतंकवाद और नई तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए ‘नया युद्ध सिद्धांत’ अपनाने की तैयारी में है।…
सुप्रीम कोर्ट बोला-पुलिस गिरफ्तारी का कारण लिखित में दे:ऐसी भाषा में दें जो समझ आए; नियम न मानने पर गिरफ्तारी-रिमांड अवैध
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जब भी किसी व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाए तो पुलिस उसे लिखकर बताया…