सलमान खान ने राजनाथ सिंह से मुलाकात की:दिल्ली में 45 मिनट तक बातचीत की, बेटे नीरज सिंह ने गेट पर रिसीव किया

लखनऊ सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अभिनेता सलमान खान ने रविवार को दिल्ली में मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह ने सलमान को गेट पर रिसीव किया। सलमान ने राजनाथ सिंह को अपने घर पर गणपति पूजा में आने का निमंत्रण भी दिया। हालांकि, दोनों के बीच की बातचीत की डिटेल सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, सलमान अपने निजी कार्य से राजनाथ सिंह से मिलने पहुंचे थे। 2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। दोनों के बीच की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने नहीं आई हैं। सिर्फ नीरज सिंह की सलमान को रिसीव करते हुए की एक तस्वीर सामने आई हैं। इसमें सलमान नीली शर्ट पहने हुए हैं। बिहार में चुनाव है। ऐसे में सियासी गलियारे में इस मुलाकात के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। सलमान खान ने परिवार संग मनाई थी गणेश चतुर्थी बुधवार को सलमान खान ने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी मनाई। इस दौरान वह अपने माता-पिता सलीम और सलमा खान के साथ आरती करते हुए नजर आए थे। सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने हर साल की तरह इस बार भी गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई हैं। बप्पा के आगमन के इस शुभ अवसर पर खान और शर्मा परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सितारे भी भक्ति में डूबे नजर आए। खबर में आगे बढ़ने से पहले इस पोल पर अपनी राय दे सकते हैं…. ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की थी
सलमान खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई बार मुलाकात हो चुकी है। 14 जनवरी 2014 को मकर संक्रांति के मौके पर सलमान खान अहमदाबाद में मोदी से मिले थे। उस वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। दोनों ने साथ में खाना खाया था और पतंगें उड़ाई थीं। सलमान ने कहा था- मोदी गुड मैन हैं। 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की। इसमें सलमान खान भी शामिल हुए थे। 6 नवंबर 2014 को नई दिल्ली में सलमान खान प्रधानमंत्री मोदी से उनके आधिकारिक आवास पर मिले। यह मुलाकात ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से जुड़ी थी। सलमान को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा, हर समय 11 जवान साथ रहते हैं
2023 में लॉरेंस गैंग से धमकी मिलने के बाद ही सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है। पिछले साल, 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 7.6 बोर की बंदूक से 4 राउंड फायरिंग हुई थी। इसके बाद जनवरी में उनके अपार्टमेंट की बालकनी बुलेटप्रूफ कर दी गई है। साथ ही हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी चारों तरफ लगाए गए हैं। ——————————————— सलमान से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सलमान खान@59, 85 फिल्में, 74 अवॉर्ड: सोशल वर्क में अव्वल, लेकिन विवादों में जिंदगी बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं। 3 दशकों से ज्यादा के एक्टिंग करियर में सलमान ने 85 फिल्में कीं, 74 अवॉर्ड जीते। वो चैरिटी में भी अव्वल हैं, इसके बावजूद सलमान की जिंदगी विवादों नाम रही और उन्हें बैड बॉय का तमगा दिया गया। उनकी जिंदगी में विवादों की एंट्री साल 1998 में हुई, जब उनका काले हिरण शिकार मामले में नाम आया और उन्हें जेल जाना पड़ा। पूरी खबर पढ़िए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *