पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बारिश जारी है। पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 12 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में आज कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। गुरुग्राम के दफ्तरों में कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए गए हैं। उधर, दिल्ली में यमुना नदी के खतरे के निशान को पार करने के बाद मंगलवार को ट्रांस-यमुना क्षेत्र की कई कॉलोनियों में पानी घुस गया। यमुना बाजार, मयूर विहार और आसपास के इलाकों की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को अपना जरूरी सामान लेकर राहत शिविरों में जाने की अपील की है। दिल्ली-NCR में बारिश-बाढ़ से जुड़ी 4 तस्वीरें… उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सोमवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। भारी बारिश के कारण चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। हिमाचल प्रदेश में इस साल अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया। बीते महीने सामान्य से 68% ज्यादा (256.8 mm) बारिश हुई। यह 1949 के बाद से सबसे ज्यादा है। शिमला में पिछले 24 घंटे में लैंडस्लाइड और मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल के 6 जिलों में बहुत तेज बारिश का रेड अलर्ट है। 8 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
‘तलाक मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत’:सुप्रीम कोर्ट बोला- ये निजता का उल्लंघन नहीं, रिश्ता जासूसी तक पहुंचा तो पहले ही टूट चुका
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पत्नी की जानकारी के बिना रिकॉर्ड कॉल को वैवाहिक विवादों में सबूत के…
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट बोला-ये आम अपराध नहीं:पूरी न्याय व्यवस्था पर हमला; दिल्ली में इस साल ₹1,000 करोड़ के साइबर फ्रॉड
देश में बढ़ती ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। अदालत ने खुद…
भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में बिजली विभाग के आधिकारी के घर ACB का छापा, 2 करोड़ कैश जब्त
तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को हैदराबाद के कोठागुडा में बिजली विभाग के सहायक मंडल अभियंता (एडीई)…