दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा की। उन्होंने इसे अपने जीवन का विशेष क्षण बताते हुए लिखा कि आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। उनके पावन आगमन से मुख्यमंत्री जनसेवा सदन सचमुच धन्य हो गया। रेखा गुप्ता ने आगे लिखा कि डेरा ब्यास सेवा, करुणा और मानवता के उन शाश्वत मूल्यों का प्रतीक है, जो जीवन को सही दिशा और समाज को एकजुट करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरुदेव की वाणी में अपार प्रेम है और उनकी दृष्टि में आशीर्वाद है। सीएम बोलीं- बाबा ढिल्लों लोगों को सही दिशा दिखा रहे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज का यह सान्निध्य न केवल सदन को पावन बना गया है, बल्कि उनके भीतर यह संकल्प और भी मजबूत हुआ है कि जनसेवा और आध्यात्मिक सेवा एक-दूसरे के पूरक हैं। यही मार्ग राष्ट्र और समाज को वास्तविक समृद्धि और कल्याण की ओर ले जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूज्य बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की शिक्षाएं और संदेश वर्तमान समय में समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शन से न केवल समाज में भाईचारा और एकता बढ़ती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को भी नई ऊर्जा मिलती है।
Related Posts
पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने मारपीट:दिल्ली से लौटे नेताओं को रिसीव करने पहुंचे पप्पू यादव के समर्थक को पीटा
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब सांसद पप्पू यादव के समर्थक को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
शाह बोले- न तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे, न राहुल प्रधानमंत्री:दोनों जगह खाली नहीं; राहुल ने कहा- 56 इंच की छाती वाला डरपोक है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुजफ्फरपुर के बिशुनपुर सरैया में चुनावी सभा की। उन्होंने राजद पर निशाना…
देश में 1 दिसंबर से केस लिस्टिंग का नया सिस्टम:जस्टिस सूर्यकांत बोले- मेरा फोकस अदालतों में पेंडिंग केसों की संख्या कम करना; कल शपथ ग्रहण
जस्टिस सूर्यकांत 24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के 53वें CJI के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने…