दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार को तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर है। बाढ़ के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में सुबह की बारिश के बाद पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33) से ज्यादा 207 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर 340 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुई हैं। फ्लाइट ट्रैकर एजेंसी फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 273 उड़ानों का डिपार्चर और 73 उड़ानों का अराइवल देरी से हुआ। यमुना बाजार, ओल्ड उस्मानपुर, ओल्ड गढ़ी मेंडू, तिब्बती बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। बुधवार को सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। अब तक 12 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा चुके हैं। यूपी के गाजियाबाद में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कारें आधी डूब गईं। 7 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगह एक मंजिल तक घर डूब गए हैं। नोएडा में बुधवार दोपहर अंधेरा छा गया। यहां दोपहर को दो घंटे तेज बारिश हुई। पंजाब में 23 जिलों में बाढ़, 30 लोगों की मौत बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली- 40 में से 20 स्टेशनों पर AQI 400 पार:बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट पेट्रोल-डीजल, BS-6 से नीचे गाड़ियों की एंट्री पर परमानेंट बैन
दिल्ली में शनिवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 385 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्तर के बेहद करीब है।…
दिल्ली की CM ने किए बांके बिहारी के दर्शन:शादी की वर्षगांठ पर की पूजा, गोवर्धन में की थी पैदल परिक्रमा
शनिवार को दो दिवसीय धार्मिक यात्रा पर मथुरा दौरे पर पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार की सुबह…
शिमला पुलिस ने दिल्ली से पकड़े दो नशा तस्कर:हरियाणा के सगे भाई चिट्टा करते थे सप्लाई, उत्तर भारत में फैला नेटवर्क
शिमला पुलिस ने कोलकाता के चिट्टा किंगपिन संदीप शाह के गैंग से जुड़े दो और तस्करों को दिल्ली से गिरफ्तार…