दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में बुधवार को तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर है। बाढ़ के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में तेज बारिश होने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में सुबह की बारिश के बाद पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान (205.33) से ज्यादा 207 मीटर तक पहुंच गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर 340 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हुई हैं। फ्लाइट ट्रैकर एजेंसी फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 273 उड़ानों का डिपार्चर और 73 उड़ानों का अराइवल देरी से हुआ। यमुना बाजार, ओल्ड उस्मानपुर, ओल्ड गढ़ी मेंडू, तिब्बती बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। बुधवार को सभी स्कूल बंद रखे गए हैं। अब तक 12 हजार लोग घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा चुके हैं। यूपी के गाजियाबाद में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कारें आधी डूब गईं। 7 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगह एक मंजिल तक घर डूब गए हैं। नोएडा में बुधवार दोपहर अंधेरा छा गया। यहां दोपहर को दो घंटे तेज बारिश हुई। पंजाब में 23 जिलों में बाढ़, 30 लोगों की मौत बाढ़-बारिश की 5 तस्वीरें देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:AAP ने आतिशी को गोवा यूनिट का प्रभारी बनाया, दिल्ली की पूर्व CM ने पंकज गुप्ता की जगह ली
आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को पार्टी की गोवा यूनिट का प्रभारी नियुक्त…
10 राज्य-UT डेडलाइन तक फाइनल वोटर-लिस्ट पब्लिश करने से चूके:लक्षद्वीप और पुडुचेरी ने मतदाता सूची जारी की; राजस्थान-यूपी और बंगाल में डेट बढ़ी
देश के नौ राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत 7 फरवरी तक…
झज्जर STF ने दिल्ली एयरपोर्ट से गैंगस्टर पकड़ा:16 साल की उम्र में किया मर्डर, फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था
फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भागने वाले मोस्ट वांटेड गैंगस्टर कुनाल जून को एसटीएफ और झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार…