दिल्ली में यमुना का पानी शहर के अंदर घुस गया है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा है। मयूर विहार फेज-1 में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बने राहत शिविरों में यमुना का पानी भर गया। अलीपुर में नेशनल हाईवे-44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे के मंदिर डूब गए हैं। उनके गुंबद तक पानी आ गया है। रतलाम में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पानी में डूबा है। राजस्थान में दौसा जिले के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई। सिकराय सहित कई इलाकों के बाजारों में पानी भर गया। अजमेर में जेएलएन हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज पानी में आधा डूब गया है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है। रोपड़ के गांव नारंगपुर (बारी) में गुरुद्वारा तपस्तान बीबी मुमताजगढ़ साहिब की दीवार ढह गई। यूपी के पीलीभीत में 25 गांव और मथुरा में 6 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है। हरियाणा के भी कई इलाके बाढ़ में डूबे हैं। राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 6 लोग अंदर फंस गए हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
एयरफोर्स चीफ बोले-एक भी डिफेंस प्रोजेक्ट समय पर पूरा नहीं:कॉन्ट्रैक्ट करते समय पता होता है, पूरा नहीं होगा; फिर ऐसे वादे क्यों करना
एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने गुरुवार को डिफेंस सिस्टम की खरीद और डिलीवरी में हो रही देरी पर कहा…
दिल्ली में सख्ती, जगह-जगह गाड़ियों की चेकिंग:सिर्फ BS-6 इंजन गाड़ियों को एंट्री, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जा रहा
दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए बुधवार-गुरुवार रात 12 बजे से ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का चौथा फेज…
नूंह में 3 चोरी की बाइक समेत बदमाश गिरफ्तार:एक साल पहले नई दिल्ली से चुराई थी, झाड़ियों से पुलिस ने की बरामद
नूंह जिले की अपराध जांच शाखा फिरोजपुर झिरका की टीम ने गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को चोरी…