दिल्ली में यमुना का पानी शहर के अंदर घुस गया है। गुरुवार को शहर के कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भरा है। मयूर विहार फेज-1 में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बने राहत शिविरों में यमुना का पानी भर गया। अलीपुर में नेशनल हाईवे-44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे के मंदिर डूब गए हैं। उनके गुंबद तक पानी आ गया है। रतलाम में रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 पानी में डूबा है। राजस्थान में दौसा जिले के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई। सिकराय सहित कई इलाकों के बाजारों में पानी भर गया। अजमेर में जेएलएन हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज पानी में आधा डूब गया है। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है। 1,655 गांवों में 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। 1 अगस्त से 3 सितंबर तक बाढ़ में 37 लोगों की मौत हुई है। रोपड़ के गांव नारंगपुर (बारी) में गुरुद्वारा तपस्तान बीबी मुमताजगढ़ साहिब की दीवार ढह गई। यूपी के पीलीभीत में 25 गांव और मथुरा में 6 गांव बाढ़ में डूब गए हैं। आगरा में यमुना का पानी ताजमहल तक पहुंच गया है। हरियाणा के भी कई इलाके बाढ़ में डूबे हैं। राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 6 लोग अंदर फंस गए हैं। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम::डॉ. सुषमा बोलीं: माइग्रेन, स्ट्रोक व चक्कर आने का समाधान सही इलाज से आसान
शहर की स्टर्लिंग टूल्स इंडिया कंपनी में कामगारों के लिए हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट…
MP-राजस्थान में बाढ़ के हालात, 14 जिलों में स्कूल बंद:गाजियाबाद में सोसाइटी का बेसमेंट धंसा; लैंडस्लाइड से केदारनाथ यात्रा रुकी, 2500 लोग फंसे
देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के भोपाल में पिछले 24 घंटे के दौरान 32.2 मिलीमीटर…
राजस्थान में ओले; एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश:वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में बदलाव के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मौसम बदला
देश के 12 राज्यों में मौसम बदला हुआ है। मार्च के महीने में जहां पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल…