कर्नाटक कैबिनेट ने 4 सितंबर को राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) से पंचायत और शहरी निकाय चुनाव बैलेट पेपर्स से कराने की सिफारिश की है। कानून मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि ईवीएम पर जनता का विश्वास कम होने के कारण यह कदम उठाया गया। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 2021 से पेंडिंग हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बेंगलुरु निगम चुनाव 2026 की शुरुआत में संभव होंगे। सरकार ग्राम पंचायत चुनाव में राजनीतिक पार्टी चिन्हों के उपयोग पर भी विचार कर रही है। गुजरात सरकार 11 कानूनों में बदलाव करेगी, छोटे अपराधों में सजा के प्रावधान खत्म होंगे गुजरात सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में गुजरात जन विश्वास बिल लाने जा रही है। इस बिल के तहत छोटे अपराधों में सजा के प्रावधान को खत्म किया जाएगा। यानी अब अतिक्रमण, गंदगी न हटाना, पशु बांधना, डेयरी उत्पाद, लाइसेंस के बिना स्टीम व्हिसल बजाना या लोन का भुगतान न करने जैसे अपराधों में अब जेल नहीं होगी। ये सिर्फ जुर्माने के दायरे में आएंगे। गुजरात सरकार ने कहा इस बिल से अदालतों का बोझ कम होगा। जनता के लिए जीवन और व्यापार आसान होंगे। बिल को लागू करने के लिए 11 अलग-अलग कानूनों में संशोधन किया जाएगा। सरकार का मानना है कि छोटे अपराधों के लिए जेल का डर लोगों और व्यापार पर असर डालता है। गुजरात विधानसभा का मानसून सत्र 8 सितंबर को शुरू होगा। केंद्र सरकार ने सिक्किम में सभी दूरसंचार सेवाओं में हिंदी-अंग्रेजी के साथ नेपाली भाषा को अनिवार्य किया केंद्र सरकार ने सिक्किम में सभी दूरसंचार सेवाओं में नेपाली भाषा को अनिवार्य कर दिया है। संचार मंत्रालय के अंतर्गत दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को ग्राहक सेवा संचालन, एसएमएस अलर्ट और इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (IVRS) में अंग्रेजी और हिंदी के साथ-साथ नेपाली भाषा को शामिल करना होगा। 2 सितंबर को जारी ज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि यह कदम सिक्किम के उपभोक्ताओं को राज्य की व्यापक रूप से बोली जाने वाली भाषा में सेवा प्रदाताओं के साथ संवाद करने में सक्षम बनाने के लिए उठाया गया है। सिक्किम की भाषा नेपाली है, जो राज्य की अधिकांश आबादी द्वारा बोली जाती है। DoT के अनुसार, दूरसंचार ऑपरेटरों को अधिसूचना के 30 दिनों के भीतर इन बदलावों को लागू करना होगा और संबंधित लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्र (एलएसए) कार्यालय को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसका मतलब है कि सिक्किम के ग्राहकों को अक्टूबर 2025 की शुरुआत तक नेपाली में दूरसंचार संबंधी संचार मिलना शुरू हो जाना चाहिए। आज की बाकी बड़ी खबरें… ग्रामीण प्रजनन दर पहली बार 2.1 हुई, धीरे-धीरे स्थिर हो रही भारत की जंनसंख्या भारत की ग्रामीण प्रजनन दर पहली बार 2.1 पर पहुंच गई। सरकार ने बुधवार को सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम का डेटा जारी किया। इसका मतलब है कि अब हर भारतीय ग्रमीण महिला औसतन 2 या 2 से कम बच्चे पैदा कर रही है। इस प्रजनन दर से भारत की आबादी स्थिर रहेगी। देश के कुल प्रजनन दर भी 2.1 से घटकर 1.9 हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, महिलाओं की भागीदारी और परिवार नियोजन की वजह से है। सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीरी अलगाववादी नेता कि जमानत याचिका खारिज की, शब्बीर अहमद पर टेरर फंडिंग का आरोप सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने शब्बीर अहमद शाह की जमानत न देने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर NIA से जवाब मांगा है। शब्बीर पर आरोप है कि वह कई पाकिस्तानी संगठनों से जुड़े हैं। NIA ने 2019 में शब्बीर को गिरफ्तार किया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 12 जून, 2025 को उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था और 2023 के ट्रायल कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा था। पक्षी टकराने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कैंसिल, विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रहा था प्लेन एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान की विजयवाड़ा से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट को अचानक कैंसिल करना पड़ा। उड़ान भरने के लिए जब प्लेन रनवे पर टैक्सी कर रहा था, उसी वक्त एक पक्षी विमान से जा टकराया। इसके चलते फ्लाइट रद्द कर दी गई। एअरलाइन अधिकारी ने बताया- उड़ान भरने के लिए रनवे पर टैक्सी करते समय एक चील विमान के अगले हिस्से से टकरा गई थी, जिससे जांच के लिए फ्लाइट कैंसल कर दी गई। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… नागपुर में सोलर फैक्ट्री में धमाका, एक की मौत; 10 घायलों में दो की हालत गंभीर महाराष्ट्र के नागपुर स्थित बाजारगांव स्थित सोलर इंडस्ट्रीज में बुधवार रात धमाका हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 10 लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं। एक घायल कर्मचारी ने बताया कि घटना रात करीब 12-12:30 बजे हुई। जब हमने रिएक्टर से धुआं निकलते देखा तो हम सब बाहर आ गए। करीब 20-25 मिनट तक लगातार धुआं निकलने के बाद एक धमाका हुआ। पत्थर उड़ कर लगने से करीब 40-50 लोग घायल हो गए। झारखंड के पलामू में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी की मौत, एक घायल झारखंड के पलामू जिले के केदल जंगल में बुधवार देर रात पुलिस और TSPC नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पुलिसकर्मियों की पहचान संतन मेहता और सुनील राम के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक अन्य पुलिसकर्मी रोहित कुमार घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें केदल जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। वे किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसके बाद पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। पूरी खबर पढ़ें… गैंगस्टर अरुण गवली 17 साल बाद जेल से बाहर आए; 2007 के मर्डर केस में 2012 में उम्रकैद की सजा मिली थी गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली उर्फ ‘डैडी’ बुधवार को नागपुर सेंट्रल जेल से बाहर आ गए। वे पिछले 17 साल से जेल में थे। शिवसेना पार्षद कमलाकर जमसंदेकर की हत्या के मामले में उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे दोपहर करीब 12.30 बजे जेल से बाहर निकले। जेल से बाहर आने के बाद गवली नागपुर एयरपोर्ट पर नजर आए। टीवी एक्टर आशीष कपूर दुष्कर्म के आरोप में पुणे में गिरफ्तार टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। एक महिला ने उन पर दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता और कपूर की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। महिला ने शिकायत में कहा है कि दिल्ली में एक पार्टी के दौरान कपूर ने दुष्कर्म किया। कपूर ‘कुर्बान’, ‘टेबल नंबर 21’, ‘इनकार’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। सीरियल ‘देखा एक ख्वाब’ में भी काम किया।
Related Posts
जम्मू-कश्मीर के रियासी में लैंडस्लाइड, 7 शव बरामद:पंजाब के 250 गांवों में बाढ़, 8 मौतें; गुजरात- हिम्मतनगर में 15 कारें डूबीं
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कर्नाटक में सरकारी टेंडर में मुस्लिम आरक्षण; पवन कल्याण बोले- तमिलनाडु के नेता पाखंडी; अमेरिका ने ISIS चीफ को कार समेत उड़ाया
नमस्कार, कल की बड़ी खबर कर्नाटक सरकार के फैसले की है। सिद्धारमैया कैबिनेट ने मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में…
PM मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक:सभी राज्यों के CM शामिल होंगे; विकसित भारत के लिए विकसित राज्य एजेंडे पर चर्चा होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की…