रेवाड़ी पुलिस ने आज यानी शुक्रवार को अवैध पटाखों का बड़ा भंडार पकड़ा है। पुलिस ने मौके से योगेश और अंकित नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास पटाखों के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने बॉस सिताब रॉय मोहल्ले में रेड की। भाड़ावास गेट पुलिस चौकी की टीम ने इस कार्रवाई में 15 से ज्यादा कार्टून (पेटी) पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि पटाखों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। जानकारी के अनुसार अवैध पटाखा कारोबारी दीपावली से 3-4 महीने पहले ही स्टॉक शुरू कर देते हैं। ऐसा वे त्योहार के दौरान होने वाली सख्त जांच से बचने के लिए करते हैं। मोटे मुनाफे के लालच में कई लोग इस अवैध धंधे से जुड़े हुए हैं। दिल्ली एनसीआर और रेवाड़ी में प्रदूषण को देखते हुए पटाखों की बिक्री और भंडारण पर प्रतिबंध है। केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति है, वो भी लाइसेंस के साथ। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध पटाखों का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
9 कार्टून्स में AI वाली होली:आर्टफिशियल इंटेलीजेंस ट्रेंडिंग ऑप्शन दे रहा, पकवान बनाने में भी मददगार; शर्टलेस मजदूर की होली
देशभर में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। एक तरफ खाड़ी देश इजराइल-ईरान के बीच चल रहे…
सुप्रीम कोर्ट बोला-शादी से पहले फिजिकल रिलेशन समझ से परे:जब तक शादी नहीं, तब तक लड़का-लड़की अजनबी; किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को रेप के आरोपों से जुड़े एक मामले में शादी से पहले फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर…
लैंडस्लाइड के चलते केदारनाथ मार्ग बंद:MP में बाढ़ के हालात, राजस्थान के जालोर में 136mm बारिश; हिमाचल में अब तक 37 की मौत
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के कारण अलकनंदा उफान पर है। इसके किनारे बने घर डूब गए हैं। वहीं,…