हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन (24 जुलाई से लेकर 7 अगस्त) तक बारिश-बाढ़, लैंडस्लाइड से जुड़ी घटनाओं में 366 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार को ₹4 लाख करोड़ की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। शिमला में 116% और कुल्लू में 113% बारिश हुई, जो सामान्य से दोगुनी है। पंजाब के सभी 23 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन लुधियाना का ससराली बांध टूटने का खतरा बना हुआ है। पीएम मोदी 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के नौगांव में शनिवार शाम को बादल फटा। बाजार और कई घरों में पानी-मलबा घुस गया। सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां भी बह गईं। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी शहर से 1 किमी दूर तक पहुंच गई है। घाट किनारे के आश्रमों में 5 फीट तक पानी भरा है। वृंदावन परिक्रमा मार्ग पानी में डूबा है। गुजरात और राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने रविवार को महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान में बारिश का रेड अलर्ट, गोवा में ऑरेंज और MP-बिहार समेत 20 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। पूरे देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:असम राइफल्स ने एक नाव से 76 करोड़ की हेरोइन और मेथामफेटामिन की गोलियां जब्त की
असम राइफल्स ने सोमवार को मणिपुर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में जिरीबाम जिले में ₹76 करोड़ का…
जस्टिस वर्मा को हटाने की तैयारी शुरू:लोकसभा में प्रस्ताव आएगा, सांसदों के साइन कराए जा रहे; 21 जुलाई से शुरू होगा मानसून सत्र
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए केंद्र सरकार ने संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने…
माता-पिता और भाई को मुखाग्नि नहीं दे पाया बेटा:रेवाड़ी में ट्राले ने कुचला; हादसे के 24 घंटे बाद पड़ोसी के घर से बरामद
हरियाणा के रेवाड़ी में एक सड़क हादसे का शिकार बने दिल्ली की दपंती का अनाथ बेटा अपने परिवार को मुखाग्नि…