उपराष्ट्रपति के लिए कल मंगलवार को मतदान होगा। उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही देश को 50 दिन बाद जगदीप धनखड़ की जगह नया उपराष्ट्रपति मिलेगा। 21 जुलाई को धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के चलते चुनाव हो रहा है। NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी गठबंधन इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। आंकड़ों में NDA को स्पष्ट बढ़त है। हालांकि संसद में विपक्ष की मजबूती से पिछले दो दशक में पहली बार मुकाबला करीबी हो सकता है। इस बीच, KCR की पार्टी BRS और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक की पार्टी BJD उपराष्ट्रपति चुनाव में किसी भी गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगी। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सदस्य हैं। दिल्ली में आज भाजपा और विपक्ष अपने-अपने सांसदों को उपराष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग प्रक्रिया समझाएंगे। उपराष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवारों को जानिए… विपक्षी सांसदों ने मॉक पोल सेशन किया दिल्ली के संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सोमवार को विपक्षी दलों ने उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले बैठक और मॉक पोल सेशन किया। इसमें I.N.D.I. अलायंस के बड़े नेता सोनिया गांधी, अखिलेश यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, तेजस्वी यादव समेत तमाम विपक्षी सांसद मौजूद रहे। सभी विपक्षी सांसद मतदान प्रक्रिया में कोई गलती न करें इसलिए आज मॉक पोल सेशन के जरिए वोट डालने की पूरी प्रक्रिया को दोहराया गया। इस दौरान सांसदों को बैलेट पेपर पर वोट डालने से लेकर मतपेटी तक की हर एक प्रक्रिया समझाई गई। चुनाव का शेड्यूल: सुबह 10 बजे वोटिंग, 6 बजे नतीजे मतदान 9 सितंबर, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन में होगा। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से और तुरंत परिणाम घोषित होंगे।
हर सांसद को विशेष पेन से बैलेट पर पहली वरीयता दर्ज करनी होगी। ऐसा न करने पर वोट अमान्य होगा। हर वोट का मूल्य एक समान होगा।
2017 में 11 और 2022 में 15 वोट अमान्य हुए थे। नियम: लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य देते हैं वोट उपराष्ट्रपति पद के लिए लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य वोट देते हैं। हालांकि इसके लिए व्हिप नहीं जारी हो सकती। सभी सांसद पार्टी लाइन पर वोट करें तो एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन के 439 और विपक्ष के रेड्डी के 324 वोट माने जा रहे हैं। हालांकि गुप्त मतदान में क्रॉस वोटिंग दोनों तरफ से समीकरण बिगाड़ सकती है। इसलिए दोनों ओर से पूरी तैयारी की जा रही है। NDA के उम्मीदवार का जीतना तय लोकसभा में कुल सांसदों की संख्या 542 है। एक सीट खाली है। एनडीए के 293 सांसद हैं। वहीं, राज्यसभा में 245 सांसद हैं। 5 सीट खाली हैं। एनडीए के पास 129 सांसद हैं। यह मानते हुए कि उपराष्ट्रपति के लिए नामांकित सदस्य भी एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे। इस तरह, सत्तारूढ़ गठबंधन को कुल 422 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। बहुमत के लिए 391 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। अगस्त 2022 में एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को 528 वोट मिले थे। वहीं विपक्षी उम्मीदवार मार्गेट अल्वा को सिर्फ 182 वोट मिले थे। तब 56 सांसदों ने वोट नहीं डाला था। 2000 से लगातार बढ़ा जीत का अंतर
2002: भैरों सिंह शेखावत (एनडीए) ने सुशील शिंदे (कांग्रेस) को 149 वोट से हराया।
2007: हामिद अंसारी (यूपीए) ने नजमा हेपतुल्ला (एनडीए) को 233 वोट से हराया।
2012: अंसारी दोबारा निर्वाचित हुए। एनडीए के जसवंत सिंह को 252 वोट से हराया।
2017: एनडीए के वेंकैया नायडू ने विपक्ष के गोपालकृष्ण गांधी को 272 वोट से मात दी।
2022: धनखड़ ने एनडीए प्रत्याशी के तौर पर मार्गरेट अल्वा को 346 वोट से हराया। सबसे बड़ी जीत डॉ. केआर नारायणन की रही ————————- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा की वर्कशॉप के समापन सत्र में बोलेंगे मोदी:सभी NDA सांसद शामिल होंगे; उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी भाजपा सांसदों की दो दिन की वर्कशॉप का आज सोमवार को आखिरी दिन है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि इस दौरान वर्कशॉप में एनडीए दलों के सांसद भी शामिल होंगे और समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन देंगे। पूरी खबर पढ़ें…