नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ फंस गई हैं। उपासना गिल वॉलीबॉल इवेंट होस्ट करने के लिए वहां गई थीं। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी शामिल हैं। मदद की गुहार लगाते हुए उपासना गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोखरा के अलावा अन्य जगहों पर कई हरियाणवी नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जाना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की वॉलीबॉल लीग का सीजन-2 चल रहा था। इसकी शुरुआत 5 सितंबर को हुई थी। 13 सितंबर तक मैच होने थे। उपासना सरोवर होटल में रुकी हुई थी। अब पढ़िए वीडियो में उपासना की 4 बड़ी बातें… महिला आयोग के पत्र में 4 अहम बातें… हरियाणा राज्य महिला आयोग का लेटर….
Related Posts
राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका:स्पीकर ने माइक बंद कराया, जनरल नरवणे की अनपब्लिश बुक के 9 पॉइंट, जिन पर हंगामा हुआ
लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे…
मोदी बोले- कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए:60 मिनट के भाषण में 13 बार कांग्रेस, 7 बार नेहरू और 3 बार जिन्ना का जिक्र
पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर चर्चा की शुरुआत की। उन्होंने…
मोदी ने दिल्ली BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया:बोले- भाजपा की स्थापना को 45 साल पूरे, जनसंघ के रूप में इसका रोपण 1951 में हुआ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार शाम दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- भाजपा की स्थापना को…