पलवल जिले की होडल सीआईए पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओबियागु इकेचुकवु के रूप में हुई है। वह यूली अवाकालिकी नाइजीरिया का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। यह गिरफ्तारी 29 अगस्त को पकड़े गए एक तस्कर की जानकारी के आधार पर की गई। तीन लाख की हेरोइन बरामद सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार, टीम ने पहले नूंह जिले के डुगेजा गांव के वाजिद को होडल की नई अनाज मंडी से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 97.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस वाजिद से पूछताछ के बाद पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नशीले पदार्थों के स्रोत की जानकारी के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
Related Posts
राहुल के प्रजेंटेशन में वोटर्स डिलीट कराने का दावा:जिनके नाम कटे, उन्हें स्टेज पर बुलाया; EC बोला- आरोप झूठे, नाम ऑनलाइन डिलीट नहीं होते
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘वोट चोरी’ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में बिना PUCC पेट्रोल नहीं मिलेगा, सिर्फ BS6 वाहनों को ही एंट्री
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-4 के तहत दो नियम स्थायी कर दिए हैं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर…
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार में कोहरा, विजिबिलिटी 50-100 मीटर:हिमालयी राज्यों में आज से बारिश-बर्फबारी के आसार; हरियाणा-राजस्थान में टेंपरेचर 25°C के ऊपर
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार में सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। इस वजह से कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50…