हिसार जिले के हांसी क्षेत्र में बुधवार को एक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। ढाणी कुंदनापुर के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही एक कार अचानक बेकाबू होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दिल्ली के विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। जबकि महिला को हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुल पर अचानक बेकाबू हुई कार मृतकों की पहचान दिल्ली के गगन विहार के 38 वर्षीय विजय मलिक और उनकी 35 वर्षीय पत्नी ज्योति मलिक के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अपने किसी रिश्तेदार से मिलने दिल्ली से निकले थे। रास्ते में अचानक उनकी कार पुल से नीचे जा गिरी। महिला को डॉक्टरों ने किया था रेफर हादसे में विजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ज्योति को राहगीरों की मदद से हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे का कारण पता करने में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला बेकाबू होकर पुल से गिरने का लग रहा है, लेकिन हादसे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
ओखला बैराज से यमुना में छोड़ा पानी, फरीदाबाद में अलर्ट:14 गांव में बाढ़ का खतरा, निचले इलाके में घरों को खाली करने के आदेश
दिल्ली के ओखला बैराज से यमुना नदी में 56,455 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा हथिनी कुंड बैराज…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत बोला- बांग्लादेश हमारे मसलों में दखल न दे; शरबत जिहाद पर रामदेव बोले- मैंने नाम नहीं लिया था, और भी बहुत कुछ
नमस्कार, कल की बड़ी खबर भारत की बांग्लादेश को चेतावनी से जुड़ी रही। भारत ने कहा कि बंगाल हिंसा पर…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के यमुना विहार स्थित पिज्जा पार्लर में एसी कंप्रेसर फटने से 5 लोग घायल
दिल्ली के यमुना विहार में एक एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में विस्फोट होने से पिज्जा पार्लर के तीन कर्मचारियों सहित…