नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ फंस गई हैं। उपासना गिल वॉलीबॉल इवेंट होस्ट करने के लिए वहां गई थीं। उनकी टीम में हरियाणा के फरीदाबाद की लड़कियां भी शामिल हैं। मदद की गुहार लगाते हुए उपासना गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो सामने आने के बाद हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर तत्काल रेस्क्यू की मांग की है। उन्होंने कहा कि पोखरा के अलावा अन्य जगहों पर कई हरियाणवी नागरिक फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित निकाला जाना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक नेपाल की वॉलीबॉल लीग का सीजन-2 चल रहा था। इसकी शुरुआत 5 सितंबर को हुई थी। 13 सितंबर तक मैच होने थे। उपासना सरोवर होटल में रुकी हुई थी। अब पढ़िए वीडियो में उपासना की 4 बड़ी बातें… महिला आयोग के पत्र में 4 अहम बातें… हरियाणा राज्य महिला आयोग का लेटर….
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पुरी रथयात्रा के बाद भगदड़, 3 मौतें; कोलकाता गैंगरेप केस- CCTV में पीड़ित को खींचते दिखे आरोपी; ईरान बना सकता है एटम बम
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के बाद हुई भगदड़ से जुड़ी रही। हादसे में 3 लोगों…
बहादुरगढ़ में नशा तस्कर गिरफ्तार:बैग से गांजा बरामद, दिल्ली का रहने वाला, सप्लाई करने आया
झज्जर जिले में पुलिस ने एक आरोपी को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए…
मानसून सत्र में जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संभव:किरेन रिजिजू सभी पार्टियों से बात करेंगे; CJI की जांच समिति ने दोषी पाया था
कैश कांड मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ केंद्र सरकार संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही…