पलवल जिले की होडल सीआईए पुलिस ने हेरोइन तस्करी के एक मामले में नाइजीरियन नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ओबियागु इकेचुकवु के रूप में हुई है। वह यूली अवाकालिकी नाइजीरिया का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहा था। यह गिरफ्तारी 29 अगस्त को पकड़े गए एक तस्कर की जानकारी के आधार पर की गई। तीन लाख की हेरोइन बरामद सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार, टीम ने पहले नूंह जिले के डुगेजा गांव के वाजिद को होडल की नई अनाज मंडी से गिरफ्तार किया था। उसके पास से 97.35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग तीन लाख रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस वाजिद से पूछताछ के बाद पुलिस ने नाइजीरियन आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नशीले पदार्थों के स्रोत की जानकारी के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
Related Posts
दिल्ली नगर निगम का रिकॉर्ड :संजीव हंस का बेटा ‘सम्राट’:जिसके बाप का पता लगाने को DNA जांच की मांग उठी, वह स्कूल डॉक्यूमेंट्स में IAS का बेटा
नाम- ’सम्राट’ (उपनाम) मां- गायत्री कुमारी पिता- संजीव हंस जन्म का पता- औरंगाबाद, बिहार रिकॉर्ड- दिल्ली नगर निगम (राष्ट्रीय राजधानी…
CJI बोले- जज होना 9 से 5 की नौकरी नहीं:यह देश की सेवा, लेकिन कठिन काम; कॉलेजियम पर कहा- जाति और धर्म चयन के मानदंड नहीं
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई का कहना है कि एक जज अकेले काम नहीं कर सकता है। जज…
CJI अटैक मामला, आरोपी वकील की बार एसोसिएशन मेंबरशिप खत्म:बेंगलुरु में FIR; चीफ जस्टिस बोले- हम हैरान थे, लेकिन अब यह बीती बात है
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने गुरुवार को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई पर हमले की कोशिश करने…