हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी को सांप ने काट लिया। इस पर कर्मचारी ने बिना डरे उसी सांप को पकड़ लिया और कट्टे में बंद कर इलाज कराने अस्पताल जा पहुंचा। अस्पताल में उसने डॉक्टर की टेबल पर ही सांप रख दिया। बोला- ये रहा सांप, इसने काटा है, अब आप इलाज कर दो। कर्मचारी की करतूत और सांप देख इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी से डॉक्टर कुर्सी छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने कर्मचारी को पहले सांप को बाहर छोड़ कर आने को कहा। इस पर जब कर्मचारी सांप को बाहर छोड़ने गया तो गेट पर कट्टे का मुंह खुल गया। सांप अस्पताल परिसर में बने मंदिर में घुस गया। इससे वहां भी अफरा-तफरी मच गई। रात तक भी सांप का पता नहीं चल सका था। अस्पताल परिसर में रहने वाले लोग डरे हुए थे। उधर, अफरा-तफरी के बीच कर्मचारी का इलाज किया गया। इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने सपेरे से इलाज कराया। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टरों ने ये किया… ———————— ये खबर भी पढ़ें… हिसार में झाड़-फूंक के चक्कर में व्यक्ति की मौत:सांप ने डसा, 7 घंटे बाद जींद में अस्पताल लेकर पहुंचे; 2 बच्चों का पिता था हरियाणा के हिसार जिले में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उसे समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इधर-उधर लेकर घूमते रहे थे। करीब 7 घंटे बाद जब युवक को जींद के अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल सीजफायर ढाई घंटे में ही टूटा; सोना ₹2,085 सस्ता; PF अकाउंट से 72 घंटे में निकाल सकेंगे ₹5 लाख
नमस्कार, कल की बड़ी खबर इजराइल-ईरान के बीच सीजफायर की रही। हालांकि, सीजफायर ढाई घंटे में ही टूट गया। एक…
होशियारपुर के विपश्यना केंद्र में रहेंगे केजरीवाल:बाजवा-सिरसा ने सुरक्षा और काफिले पर साधा निशाना, कहा- केजरीवाल सत्ता के लालची
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच गए…
CJI पर कोर्ट में जूता फेंकने की कोशिश:आरोपी वकील बोला– सनातन का अपमान नहीं सहेंगे; PM मोदी ने कहा– हमले से हर भारतीय नाराज
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने CJI बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस…