हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली नगर निगम के एक कर्मचारी को सांप ने काट लिया। इस पर कर्मचारी ने बिना डरे उसी सांप को पकड़ लिया और कट्टे में बंद कर इलाज कराने अस्पताल जा पहुंचा। अस्पताल में उसने डॉक्टर की टेबल पर ही सांप रख दिया। बोला- ये रहा सांप, इसने काटा है, अब आप इलाज कर दो। कर्मचारी की करतूत और सांप देख इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी से डॉक्टर कुर्सी छोड़कर भाग खड़े हुए। उन्होंने कर्मचारी को पहले सांप को बाहर छोड़ कर आने को कहा। इस पर जब कर्मचारी सांप को बाहर छोड़ने गया तो गेट पर कट्टे का मुंह खुल गया। सांप अस्पताल परिसर में बने मंदिर में घुस गया। इससे वहां भी अफरा-तफरी मच गई। रात तक भी सांप का पता नहीं चल सका था। अस्पताल परिसर में रहने वाले लोग डरे हुए थे। उधर, अफरा-तफरी के बीच कर्मचारी का इलाज किया गया। इसके बाद उसे रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने सपेरे से इलाज कराया। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. अस्पताल में हंगामे के बाद डॉक्टरों ने ये किया… ———————— ये खबर भी पढ़ें… हिसार में झाड़-फूंक के चक्कर में व्यक्ति की मौत:सांप ने डसा, 7 घंटे बाद जींद में अस्पताल लेकर पहुंचे; 2 बच्चों का पिता था हरियाणा के हिसार जिले में सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उसे समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में इधर-उधर लेकर घूमते रहे थे। करीब 7 घंटे बाद जब युवक को जींद के अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Related Posts
बजट सत्र का 12वां दिन:कल राहुल ने कहा- सरकार ने भारत माता को बेच दिया, सीतारमण का जवाब- भारत को कांग्रेस ने बेचा
संसद के बजट सत्र का गुरुवार को 12वां दिन है। सदन में बजट पर चर्चा हो रही है। बुधवार को…
भास्कर अपडेट्स:दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में आग लगी; 22 दमकल गाड़ियां बुझाने में लगी
दिल्ली के बवाना की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां मौके…
नेशनल हेराल्ड केस- राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई आज:राहुल के वकील की दलील पूरी, कांग्रेस बोली- बिना लेन-देन का मनी लॉन्ड्रिंग कैसे
नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज सुनवाई होगी। मामले में राहुल…