एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच पहला इंटरनेशनल मैच है। हालांकि देशभर के क्रिकेट प्रशंसक बंटे हुए हैं। कहीं विरोध हो रहा है, तो कहीं टीम इंडिया की जीत के लिए हवन पूजा की जा रही है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। महाराष्ट्र में शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ताओं ने टीवी तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, महिला कार्यकर्ताओं ने पीएम को सिंदूर भेजा, साथ ही BCCI के लिए चंदा मांगा। पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के परिजन ने भी भारत-पाक मैच के खिलाफ बयान दिया। कइयों ने कहा-जिनके हाथ खून से सने हैं, हमारा उन्हीं से मैच हो रहा है। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से सवाल किया कि क्या मैच से कमाया गया पैसा पहलगाम हमले में मारे गए 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है। भारत पाक मैच के विरोध में किसने क्या कहा…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत बोले-मैं दिल से पत्रकार हूं:कहा- मेरा काम भले जज का, लेकिन हर केस की तह तक जाने की कोशिश करता हूं
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत निजी तौर पर पत्रकारिता को काफी पसंद करते हैं। उनका कहना है कि भले वे…
अल्मोड़ा में सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत:स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर 60 मीटर नीचे गिरी, जेसीबी से घायल को निकाला बाहर
अल्मोड़ा में सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर घायल हुआ है। घायल…
चुनाव में पहली बार लालू यादव की रैली:दानापुर जेल में बंद रीतलाल के लिए रोड शो किया, शाह बोले- महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के प्रचार में 2 दिन बचे हैं। सोमवार को राजद चीफ लालू यादव इस…