जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को फिर से रोका गया। 19 दिन स्थगित रहने के बाद यात्रा रविवार से शुरू होनी थी, लेकिन तेज बारिश के चलते इसे अगले आदेश तक स्थगित किया गया। 26 अगस्त को मंदिर के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश के बाद गंगा, यमुना समेत नदियों का जलस्तर अब भी बढ़ा हुआ है। बलिया में चक्की नौरंगा गांव में 5 मकान और 5 दुकानें नदी में समा गईं। इस मानसून सीजन राज्य में 654.2mm बारिश हुई जो औसत 679.3mm बारिश से 4% कम है। हिमाचल के मंडी जिले के धर्मपुर में सपड़ी रोह गांव में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई। कई घरों तक मलबा पहुंच गया। 8 घर खाली भी कराए गए हैं। राज्य में बारिश-बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 386 पहुंच गया है। राज्य में 12 सितंबर तक 133% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। इस पीरियड में 64.6mm बारिश की तुलना में 150.4mm बारिश हो चुकी है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से रविवार से मानसून विदाई की शुरुआत हो गई है, लेकिन मध्यप्रदेश को अभी दो हफ्ते और लग सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मालवा-निमाड़ इलाके में बारिश का एक और दौर 16 से 22 सितंबर के बीच शुरू होने की संभावना है। देशभर में बारिश का डेटा मैप में देखें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
ब्लड ऑन द क्राउन की दिल्ली में स्पेशल स्क्रीनिंग:भारत-माल्टा डिप्लोमेटिक रिलेशन के 60वीं एनिवर्सरी पर आयोजन; 1919 माल्टा विद्रोह पर बनी है मूवी
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली में 1 मई को ‘ब्लड ऑन द क्राउन’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। भारत और माल्टा…
दिल्ली ब्लास्ट-हरियाणा के नूंह से खरीदा गया था अमोनियम नाइट्रेट:इसी से विस्फोटक बनाया गया, दुकानदार भी हिरासत में; आतंकी उमर का घर उड़ाया गया
दिल्ली में हुए ब्लास्ट का कनेक्शन अब हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के पिनगवां क्षेत्र से जुड़ गया है। विस्फोट…
सुप्रीम कोर्ट बोला- बिटकॉइन ट्रेड हवाला की तरह अवैध कारोबार:यह अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है, सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर स्पष्ट नीति क्यों नहीं बनाती
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बिटकॉइन ट्रेड को हवाला कारोबार की तरह ही अवैध व्यापार करार दिया। जस्टिस सूर्यकांत और…