झज्जर जिले के बहादुरगढ़ हलके से विधायक राजेश जून ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (डूसू) चुनाव में बहादुरगढ़ निवासी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आर्यन मान के समर्थन में वोट की अपील की। विधायक राजेश जून ने कहा कि बहादुरगढ़ के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। ऐसे में वे मतदान के दिन बैलेट नंबर 3 का बटन दबाकर आर्यन मान को ऐतिहासिक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विधायक राजेश जून ने कहा कि आर्यन मान का चुनाव वास्तव में बहादुरगढ़ का चुनाव है। इसलिए बहादुरगढ़ क्षेत्र के लोग जिनके रिश्तेदार या परिचित दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं, वे उन्हें आर्यन मान को वोट देने के लिए प्रेरित करें। आर्यन मान के लिए लोगों से की अपील विधायक राजेश जून ने कहा कि आर्यन मान बहादुरगढ़ के प्रतिष्ठित मान परिवार से संबंध रखते हैं, जो हमेशा सामाजिक, धार्मिक और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहा है। विधायक राजेश जून ने विश्वास जताया कि बहादुरगढ़ के छात्र मिलकर आर्यन मान को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। अनाज मंडी में समस्याएं सुनी समस्याएं विधायक राजेश जून ने सोमवार को स्थानीय अनाज मंडी का दौरा किया और व्यापारियों व आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मार्केट कमेटी की सचिव , जेई सहित संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक राजेश जून ने कहा कि हर समस्या का जल्द निपटारा किया जाएगा।
Related Posts
करनाल में NH-44 पर हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत:दिल्ली से अमृतसर सब्जी लेकर जा रहा था, कैबिन में फंसा
करनाल जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ,…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:JK में आतंकी हमला, नाम पूछकर गोली मारी; सोना पहली बार ₹1 लाख पहुंचा; हाईकोर्ट बोला- रामदेव का बयान माफी लायक नहीं
नमस्कार, कल की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की रही, जिसमें 6 राज्यों के 25 लोग…
ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की:9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 30 मौतें; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह; भारत ने 24 मिसाइलें दागीं
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर…