प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। मोदी को उनके जन्मदिन पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है। कांग्रेस के रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने भी X पर एक पोस्ट के जरिए पीएम को जन्मदिन और बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं। BJP ने भी मोदी की कहानी के शॉर्ट वीडियो शेयर किए हैं। इसे मोदी स्टोरी नाम दिया है। वीडियो में चाय का गिलास और मोदी स्टोरी लिखा है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई सीनियर नेताओं ने पीएम से जुड़े किस्से सुनाए हैं। भाजपा ने देशभर में दो हफ्ते का सेवा पखवाड़ा शुरू किया है। इस दौरान कई राज्यों में ‘नमो युवा रन’ और रक्तदान शिविर आयोजित किए जाने हैं। बिहार भाजपा, राज्य में 50 हजार जगहों पर PM मोदी पर बनी शॉर्ट फिल्म दिखाएगी। जन्मदिन पर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में 2150 एकड़ में बनने वाले PM मित्र पार्क का शिलान्यास किया। साथ ही ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान और 8वें पोषण माह की शुरुआत भी की। पीएम मोदी के जन्मदिन पर देश-दुनिया से मिल रहे बधाई संदेश जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
देश में वायु प्रदूषण रोकने सुप्रीम कोर्ट में याचिका:दावा- दिल्ली में 22 लाख बच्चों के फेफड़े खराब; प्रदूषण को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित करें
भारत भर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:अहमदाबाद हादसा- एअर इंडिया के 3 अफसर निकाले; UP में चलती ट्रेन में युवक को पीट–पीटकर मार डाला; ईरान से 1117 भारतीय लौटे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद हुए एक्शन से जुड़ी है। एअर इंडिया के 3 अफसरों…
पलवल में दिल्ली के इंजीनियरों से 2.60 लाख रुपए लूटे:देसी पिस्तौल तान कर बनाया बंधक; जस्ट डायल से नंबर लेकर साधा संपर्क
हरियाणा के पलवल जिले के हथीन क्षेत्र में जस्ट डायल के माध्यम से इंजीनियरों को झांसे में लेकर लूटने का…