सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को 17 राज्यों और 7 केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे 1909 के आनंद मैरिज एक्ट के तहत सिख शादियों (आनंद कारज) की रजिस्ट्रेशन व्यवस्था 4 महीने में लागू करें। कोर्ट ने कहा कि नियम न बनने से सिख नागरिकों के साथ असमान व्यवहार हो रहा है और यह संविधान के समानता के अधिकार का उल्लंघन है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा, जब तक राज्य अपने नियम नहीं बनाते, तब तक सभी जगह आनंद कारज शादियों को मौजूदा विवाह कानूनों (जैसे स्पेशल मैरिज एक्ट) के तहत रजिस्टर्ड किया जाए। अगर दंपती चाहें तो विवाह प्रमाणपत्र में साफ लिखा जाए कि शादी आनंद कारज रीति से हुई है। यह आदेश उन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों पर लागू होगा जिन्होंने अब तक नियम नहीं बनाए हैं, जिनमें उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, झारखंड, यूपी, असम, बंगाल, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल, गोवा, मणिपुर और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन-दीव, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार शामिल हैं। याचिकाकर्ता बोला- शादी प्रमाणपत्र पाने में दिक्कत होती है याचिका अमनजोत सिंह चड्ढा ने दायर की थी। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में नियम न होने के कारण सिख जोड़ों को शादी का प्रमाणपत्र पाने में बड़ी दिक्कत होती है, जबकि कुछ राज्यों में यह सुविधा मौजूद है। कोर्ट ने कहा- रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था न होना केवल आधा वादा निभाना कोर्ट ने कहा कि कानून में आनंद कारज को मान्यता दी गई है, लेकिन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था न होना केवल आधा वादा निभाना है। संविधान की भावना यही है कि हर नागरिक के अधिकार समान रूप से सुरक्षित हों। विवाह प्रमाणपत्र कई अधिकारों के लिए जरूरी सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि विवाह प्रमाणपत्र उत्तराधिकार, बीमा, भरण-पोषण और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। इसलिए राज्य और केंद्र दोनों की जिम्मेदारी है कि सिख नागरिकों को यह सुविधा समान रूप से मिले।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, कोई जनहानि नहीं
ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर…
ऑपरेशन सिंदूर के तहत जम्मू-कश्मीर में T-72 टैंक तैनात हुए:4000 मीटर की दूरी तक मिसाइल गिराने में सक्षम; घुसपैठ के रास्तों को सील करना मकसद
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर T-72 टैंक तैनात किए थे।…
मध्य प्रदेश के 22 शहरों में पारा 10° से नीचे:कोहरे के कारण 4 फ्लाइट जयपुर डायवर्ट; उत्तराखंड में आज बर्फबारी का अलर्ट
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के 22 शहरों में पारा 10…