उत्तराखंड में दो दिन में दूसरी बार बादल फटा है। 17 सितंबर की रात चमोली जिले के नंदानगर घाट में बादल फटा। यहां कुंटरी लंगाफली वार्ड में छह घर मलबे में दब गए। 14 लोग लापता हैं और 20 लोग घायल हैं। अब तक 2 लोग रेस्क्यू किए गए। इससे पहले 16 सितंबर को देहरादून में बादल फटा था। देहरादून से मसूरी का 35 किलोमीटर का रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त है। इसके कारण मसूरी में 2500 टूरिस्ट्स लगातार तीसरे दिन फंसे हुए हैं। हिमाचल में इस सीजन बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ से अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने दोनों ही राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश को अगले 48 घंटे हाई अलर्ट पर रखा है। देश में इस साल 24 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचा था। देश में अब तक (17 सितंबर) सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हो चुकी है। 3 राज्यों राजस्थान (पश्चिम), पंजाब और हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू भी हो चुकी है, लेकिन इसके जाते-जाते भी देश के 7 राज्यों में तेज बारिश की संभवना है। मौसम विभाग और ग्लोबल फोरकास्ट सिस्टम (GFS) के मुताबिक, सितंबर के आखिरी कुछ दिन और अक्टूबर की शुरुआत तक एक बड़े कम दबाव के क्षेत्र के साथ जबरदस्त बारिश के आसार हैं। 25-26 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में बड़ा मानसूनी सिस्टम लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इससे पूर्वी-पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छग, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 2-3 दिन तेज बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 3 इंच तक पानी गिर सकता है। चमोली के नंदानगर की 3 तस्वीरें… मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
अहमदाबाद प्लेन हादसा, आरोप-एयरलाइन परिजन से वित्तीय जानकारी मांग रही:वकील बोले- 1050 करोड़ बचाना चाह रही; एअर इंडिया ने कहा- दावे गलत और आधारहीन
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजन को एअर इंडिया मुआवजा देने से बचना चाहती है। यह…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान रुकवाया; चहल और धनश्री का 4 साल बाद तलाक; IPL में गेंद पर लार लगाने से बैन हटा
नमस्कार, कल की बड़ी खबर बिहार के पटना से रही, CM नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान शुरू होने से पहले रुकवा…
हरियाणा में दिल्ली CM का बर्थडे सेलिब्रेशन:सीएम सैनी ने चांदी का मुकुट पहनाया, कोथली दी, रेखा गुप्ता बोलीं- भाई-बहन धुआं उठा देंगे
दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शनिवार (19 जुलाई) को हरियाणा के जींद में स्थित पैतृक गांव नंदगढ़ में बर्थडे…