बहादुरगढ़ के आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत पर शहर के लाल चौक पर जीत का जश्न मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। आर्यन मान ने NSUI की राजस्थान निवासी जोशलीन चौधरी को हराया है। आर्यन मान बहादुरगढ़ से डूसू के दूसरे प्रधान बने हैं। इससे पहले बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 निवासी अजय छिक्कारा वर्ष 2011 में NSUI से प्रधान बने थे। आर्यन मान की जीत से पूरे बहादुरगढ़ में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। लड्डू बांटे जा रहे हैं। लोग ढोल की थाप पर नाच रहे हैं। आतिशबाजी की बहादुरगढ़ के लाल चौक पर स्टैंडर्ड स्वीट्स के सामने आर्यन मान के समर्थक उनकी जीत का जश्न मनाया गया। जीत की संभावनाओं के चलते ही उनके समर्थकों ने पहले ही संदेश देकर लोगों को यहां पर जुटने का आह्वान कर दिया था। यहां भारी संख्या में उनके समर्थकोंं का हुजूम उमड़ा पड़ा है। बहादुरगढ़ की तकरीबन सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर इस जीत की खुशी मना रहे हैं। यहां देखें जीत के जश्न के फोटो…
Related Posts
यूपी के 75 जिलों में कोहरे का अलर्ट,10 फ्लाइट्स डायवर्ट:राजस्थान में बारिश, MP में 7 ट्रेनें लेट; उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C दर्ज
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर उत्तरी और मध्य भारत के राज्यों में देखने को मिल…
दिल्ली बाइकर डेथ केस-गड्ढे वाली जगह पर बैरिकेड-लाइट नहीं थे:साइट का सब-कॉन्ट्रैक्टर गिरफ्तार; 3 इंजीनियरों पर भी केस दर्ज-सस्पेंड
दिल्ली के जनकपुरी में मोटरसाइकिल सवार की मौत के मामले में FIR में कहा गया है कि साइट पर कोई…
राहुल बोले- देशभर में वोटर लिस्ट पर सवाल उठ रहे:विपक्ष चाहता है गड़बड़ी पर चर्चा हो; DMK सांसदों का ट्राय-लैंग्वेज पर हंगामा
संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। लोकसभा में विपक्ष के नेता और…