बहादुरगढ़ के आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत पर शहर के लाल चौक पर जीत का जश्न मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। आर्यन मान ने NSUI की राजस्थान निवासी जोशलीन चौधरी को हराया है। आर्यन मान बहादुरगढ़ से डूसू के दूसरे प्रधान बने हैं। इससे पहले बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 निवासी अजय छिक्कारा वर्ष 2011 में NSUI से प्रधान बने थे। आर्यन मान की जीत से पूरे बहादुरगढ़ में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। लड्डू बांटे जा रहे हैं। लोग ढोल की थाप पर नाच रहे हैं। आतिशबाजी की बहादुरगढ़ के लाल चौक पर स्टैंडर्ड स्वीट्स के सामने आर्यन मान के समर्थक उनकी जीत का जश्न मनाया गया। जीत की संभावनाओं के चलते ही उनके समर्थकों ने पहले ही संदेश देकर लोगों को यहां पर जुटने का आह्वान कर दिया था। यहां भारी संख्या में उनके समर्थकोंं का हुजूम उमड़ा पड़ा है। बहादुरगढ़ की तकरीबन सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर इस जीत की खुशी मना रहे हैं। यहां देखें जीत के जश्न के फोटो…
Related Posts
सोनीपत में फर्जी पासपोर्ट मामले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली का रहना वाला, कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा
सोनीपत जिले में पुलिस की SUAG यूनिट ने फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में दूसरे आरोपी बिजेन्द्र जैन…
उपराष्ट्रपति चुनाव कल, इस बार मुकाबला करीबी:आज सांसदों की मॉकपोल ट्रेनिंग; BJD और KCR की पार्टी चुनाव में शामिल नहीं होंगी
उपराष्ट्रपति के लिए कल मंगलवार को मतदान होगा। उसी दिन शाम तक नतीजे घोषित होंगे। इसके साथ ही देश को…
दिल्ली ब्लास्ट, आतंकियों की लाल कार हरियाणा में मिली:कल शाम से फरीदाबाद में लावारिस खड़ी थी, घर खाली कराए, एक हिरासत में; NIA-NSG मौके पर
दिल्ली ब्लास्ट के मामले में संदिग्ध इको स्पोर्ट्स DL10CK-0458 नंबर की लाल रंग गाड़ी को फरीदाबाद पुलिस ने राउंड अप…