उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदनगर में 18 सितंबर की रात बादल फटा था। इसके बाद से 14 लोग लापता थे। कुछ लोग मलबे में दब गए थे। घटना के 16 घंटे बाद एक शख्स को मलबे से जिंदा रेस्क्यू किया गया। यहां पर 200 लोग प्रभावित हुए हैं। 35 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हैं। देहरादून-मसूरी रोड अभी भी क्षतिग्रस्त है। मसूरी में मौजूद 2 हजार के करीब टूरिस्ट्स सेफ हैं। इधर, उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रिहंद बांध इस साल पांचवीं बार ओवरफ्लो हुआ। कौशांबी में बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौत हुई। इधर, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जौनपुर में 3, कौशांबी में 2 और हमीरपुर-चंदौली में 1-1 की जान गई है। प्रतापगढ़ के गोविंदपुर गांव में बिजली गिरने से एक घर में आग लग गई, हालांकि काबू पा लिया गया है। शिमला की लाइफ लाइन कहे जाने वाली सर्कुलर रोड बंद है। एडवर्ड स्कूल की आज और कल की छुट्टी की गई है। कुमारसैन की करेवथी में भी तीन मंजिला मकान धंसा गया। राज्य में बाढ़-बारिश से अब तक 424 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन औसत 1097.28mm बारिश हो चुकी है, जो सामान्य बारिश से 187.96mm ज्यादा है। गुना में सबसे ज्यादा 1651mm बारिश हुई। जबकि खरगोन में सबसे कम 665.48mm बारिश हुई। राज्यों से मौसम की 5 तस्वीरें… मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली में आज से 13 जिले, पहले 11 थे:शहादरा को नॉर्थ ईस्ट में मिलाया गया; 13 साल बाद पहले हुआ था आखिरी बदलाव
दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। पुनर्गठन के तहत तीन नए जिले- ओल्ड…
गुरुग्राम में 15 अगस्त पर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील:कड़ी चेकिंग के बाद दिल्ली में एंट्री, 4500 जवान सुरक्षा में लगाए, ड्रोन से निगरानी
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरह…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल गांधी पर ₹200 जुर्माना; केदारनाथ में 36 मिनट में होगी 9 घंटे की यात्रा; अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगाएगा
नमस्कार, कल की बड़ी खबर कोर्ट के उस आदेश की रही, जिसमें नेता विपक्ष राहुल गांधी पर 200 रुपए का…