बहादुरगढ़ के आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उनकी जीत पर शहर के लाल चौक पर जीत का जश्न मनाया गया। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। आर्यन मान ने NSUI की राजस्थान निवासी जोशलीन चौधरी को हराया है। आर्यन मान बहादुरगढ़ से डूसू के दूसरे प्रधान बने हैं। इससे पहले बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 निवासी अजय छिक्कारा वर्ष 2011 में NSUI से प्रधान बने थे। आर्यन मान की जीत से पूरे बहादुरगढ़ में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। लड्डू बांटे जा रहे हैं। लोग ढोल की थाप पर नाच रहे हैं। आतिशबाजी की बहादुरगढ़ के लाल चौक पर स्टैंडर्ड स्वीट्स के सामने आर्यन मान के समर्थक उनकी जीत का जश्न मनाया गया। जीत की संभावनाओं के चलते ही उनके समर्थकों ने पहले ही संदेश देकर लोगों को यहां पर जुटने का आह्वान कर दिया था। यहां भारी संख्या में उनके समर्थकोंं का हुजूम उमड़ा पड़ा है। बहादुरगढ़ की तकरीबन सभी पार्टियों के नेता एकजुट होकर इस जीत की खुशी मना रहे हैं। यहां देखें जीत के जश्न के फोटो…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में गर्लफ्रेंड से रेप के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी से एक ऑप्टिशियन को अपनी दोस्त से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया…
राजस्थान में भारी बारिश, 2 दिन में 18 की मौत:बिहार में बाढ़ के हालात, मुंगेर-गयाजी में पुल बहा; वाराणसी में 84 घाट डूबे
राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इससे जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर,…
सुप्रीम कोर्ट बोला-नागरिक की आजादी राज्य की देन नहीं:ये उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है; पासपोर्ट रिन्यू के मामले में दिल्ली HC का फैसला रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा, ‘नागरिक की आजादी राज्य की देन नहीं, बल्कि उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। पासपोर्ट रिन्यू…