एक तरफ पंजाब का माझा इलाका भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है। बाढ़ से हजारों परिवार बेघर होकर भूख और बीमारी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ असामाजिक तत्व इस त्रासदी को कमाई का साधन बना बैठे हैं। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी पंजाब के चेयरमैन मनजीत सिंह भौमा ने अपनी आंखों से देखे और कैमरे में कैद किए एक दृश्य साझा किया हैं। उन्होंने बताया कि अजनाला–रमदास रोड पर दिनदहाड़े दानवीरों द्वारा लाई गई राहत सामग्री लुटेरों के गिरोह खुलेआम लूट रहे हैं। दान देने वाले सज्जनों की गाड़ियां रोककर मदद की बोरियां छीन ली जाती हैं और फिर इन हालातों का ठीकरा बाढ़ पीड़ितों और मांझा की जनता पर फोड़ा जाता है। भौमा बोले- पीड़ित लोगों तक नहीं पहुंच रही मदद भौमा ने कहा कि असली बाढ़ पीड़ित भूखे-प्यासे, छत के बिना जिंदगी काट रहे हैं। लेकिन उनकी छवि को बदनाम करने के लिए यह सब सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है। प्रशासन की बेरुखी ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। अभी तक किसी भी जिम्मेदार विभाग ने लुटेरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की। यह तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं– जिन हाथों में आज मदद पहुंचनी चाहिए थी, वे खाली हैं। भूखे बच्चे, वृद्ध और महिलाएं उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कोई उनका दर्द सुनेगा। मगर राहत सामग्री उन तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में लूट ली जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग उन्होंने कहा कि मांझे और बाढ़ पीड़ितों की इज्जत बचाने के लिए जरूरी है कि प्रशासन तुरंत हरकत में आए और ऐसे लुटेरों को सख्त सजा दे। वरना इतिहास गवाह रहेगा कि जब पंजाब का एक हिस्सा डूब रहा था, तब कुछ लोग राहत के नाम पर भी लूट में लगे थे और सरकार चुपचाप देखती रही।
Related Posts
दिल्ली ब्लास्ट- आतंकी डॉक्टर्स की अलग-अलग हैंडलर को रिपोर्टिंग थी:हथियारों के लिए फंडिंग की; उसी पैसे के लिए झगड़े थे उमर-मुजम्मिल
दिल्ली ब्लास्ट मामले में इंटेलिजेंस एजेंसियों ने एक बड़े अंतरराज्यीय आतंकी नेटवर्क, हैंडलर्स की चेन और कई को-ऑर्डिनेटेड हमलों की…
भास्कर अपडेट्स:मनीष शर्मा यूथ कांग्रेस के नए इंचार्ज बने, कृष्णा अल्लावरु की जगह लेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को पार्टी लीडर मनीष शर्मा को इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) का नया इंचार्ज बनाया।…
बजट सत्र का 9वां दिन,आम बजट पर चर्चा होगी:8वें दिन तीन बार स्थगित हुई थी लोकसभा, विपक्ष आज भी कर सकता है हंगामा
संसद में बजट सत्र का सोमवार को 9वां दिन है। इससे पहले शुक्रवार को 8वें दिन भारी हंगामे के चलते…