देश के 4 राज्यों राजस्थान, पंजाब, गुजरात और हरियाणा से वापसी के बीच मध्य प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। मध्य प्रदेश में शनिवार को 25 जिलों में बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी, बलिया, गोंडा समेत 8 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। लखीमपुर-खीरी में 24 घंटे में 8 मकान नदी में समा गए हैं। राजस्थान में भी शनिवार को जाते हुए मानसून के बीच तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून जमकर बरसा है। हालांकि, अब इसकी विदाई का दौर शुरू हो गया है। 20 जून से 20 सितंबर तक बारिश और उससे जुड़ी घटनाओं में 427 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने रविवार को मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड समेत 21 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना-अंडमान में भी आंधी तूफान की चेतावनी है। राज्यों में बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली ट्रिपल-मर्डर केस- लड्डू में सल्फास, नींद की गोलियां मिलाईं:खाकर सो जाते थे लोग; तांत्रिक गेहूं में दवा के नाम पर मंगाता था गोली
दिल्ली के आउटर जिले के पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में धनवर्षा कराने के नाम पर एक महिला समेत तीन लोगों…
हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के आसार:राजस्थान-एमपी पंजाब में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट; J-K के डोडा में एवलांच, गाड़ियां फंसीं
देश के हिमालयी इलाकों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। आज से दो दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:MP सरकार अपनी मंत्री की जांच कराएगी, ₹1000 करोड़ घूस का आरोप; टी राजा ने BJP छोड़ी; कैप्टन कूल को ट्रेडमार्क कराएंगे धोनी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर मध्यप्रदेश से जुड़ी रही। राज्य सरकार अपनी ही मिनिस्टर संपतिया उईके के खिलाफ जांच कराएगी।…