दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान सोमवार को अपने हंसराज कॉलेज पहुंचे। यहां पर आर्यन मान का छात्रों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथियों से गले मिलकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। आर्यन मान ने कॉलेज परिसर में भावुक लहजे में कहा कि, यह वही जगह है, जिसने उन्हें सपने दिए, संघर्ष करने की शक्ति दी और जीवन की दिशा दिखलाई। उन्होंने बताया कि हंसराज कॉलेज की शिक्षा और यहां के शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की असली पूंजी है। उन्होंने अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और कहा कि वे हमेशा उनके जीवन और करियर की दिशा तय करने में प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। प्रिंसिपल ने भेंट किया स्मृति चिन्ह, लिखा था मुस्कुराते रहें इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा ने भी आर्यन मान को शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिस पर लिखा था “मुस्कान हृदय का प्रतिबिंब है, मुस्कुराते रहें।” आर्यन मान ने इसे अपने लिए बेहद खास बताते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सफर में सकारात्मकता और प्रेरणा बनाए रखने की याद दिलाता रहेगा। मान बोले- सभी छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे आर्यन मान ने कहा कि छात्र राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का माध्यम है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे सभी छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और दिल्ली विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Related Posts
4 राज्यों में 5 विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग:गुजरात की विसादवर में AAP, कडी में भाजपा आगे; पंजाब में आप, केरल में कांग्रेस, बंगाल में TMC को बढ़त
चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे आज आने हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है।…
राहुल ने किया डेड इकोनॉमी बयान का समर्थन:थरूर बोले- ऐसा कहने के उनके अपने कारण, मेरी चिंता अमेरिका से रिश्ते सुधारने को लेकर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के डोनाल्ड ट्रम्प के डेड इकोनॉमी वाले बयान का…
शशि थरूर बोले-बड़े इवेंट्स में गड़बडियां हो सकती हैं:दिल्ली में चल रहे AI समिट की तारीफ की; राहुल ने इसे PR तमाशा बताया था
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने दिल्ली में चल रही AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवाद पर कहा कि समिट में…