दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान सोमवार को अपने हंसराज कॉलेज पहुंचे। यहां पर आर्यन मान का छात्रों और कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथियों से गले मिलकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। आर्यन मान ने कॉलेज परिसर में भावुक लहजे में कहा कि, यह वही जगह है, जिसने उन्हें सपने दिए, संघर्ष करने की शक्ति दी और जीवन की दिशा दिखलाई। उन्होंने बताया कि हंसराज कॉलेज की शिक्षा और यहां के शिक्षकों का मार्गदर्शन ही उनकी सफलता की असली पूंजी है। उन्होंने अपने शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और कहा कि वे हमेशा उनके जीवन और करियर की दिशा तय करने में प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। प्रिंसिपल ने भेंट किया स्मृति चिन्ह, लिखा था मुस्कुराते रहें इस मौके पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा ने भी आर्यन मान को शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया, जिस पर लिखा था “मुस्कान हृदय का प्रतिबिंब है, मुस्कुराते रहें।” आर्यन मान ने इसे अपने लिए बेहद खास बताते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सफर में सकारात्मकता और प्रेरणा बनाए रखने की याद दिलाता रहेगा। मान बोले- सभी छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे आर्यन मान ने कहा कि छात्र राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का मंच नहीं है, बल्कि यह युवाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का माध्यम है। उन्होंने भरोसा जताया कि वे सभी छात्रों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और दिल्ली विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
Related Posts
कपूरथला में बंद घर में चोरी:परिवार दिल्ली गुरुद्वारा साहिब गया था, ताला तोड़कर घुसे चोर, कैश और गहने लेकर फरार
कपूरथला की ग्रोवर कॉलोनी में एक बंद मकान से चोरों ने लाखों का सामान चोरी कर लिया। चोर घर के…
11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट:महाराष्ट्र-झारखंड में बिजली गिरने से 7 की मौत,बांदा 46.6° के साथ देश में सबसे गर्म
मौसम विभाग ने मंगलवार को MP-UP समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया है। झारखंड,…
खड़गे बोले- मोदी ट्रम्प के आगे क्यों झुक रहे:उन्हें सिर हिलाने के लिए PM नहीं चुना; वेनेजुएला में बने हालात ठीक नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों को लेकर सोमवार को पीएम मोदी पर टिप्पणी की।…