52 शक्तिपीठों में शामिल कुरुक्षेत्र की शक्तिपीठ श्री देवी कूप भद्रकाली मंदिर की अब अपनी अलग तरह की आरती होगी। यह हरियाणा की इकलौती शक्तिपीठ है। इसकी नई आरती बनाए जाने के पीछे रोचक कहानी भी है। इसके लिरिक्स दिल्ली में तैनात जज स्नेहिल शर्मा ने लिखे हैं। उनका कहना है कि सपने में देवी मां से प्रेरणा मिलने के बाद उन्होंने यह आरती लिखी। स्नेहिल शर्मा मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के बेटे हैं। इसमें 52 वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया गया है। म्यूजिक और वीडियो के साथ यह आरती कुल 11 मिनट 42 सेकेंड की होगी। आखिरी नवरात्र पर 30 सितंबर को मंदिर में देवी का जागरण होगा, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस नई आरती को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही यह अकेला शक्तिपीठ होगा, जिसकी खुद की आरती होगी। जय मां भद्रकाली कुरुक्षेत्र वाली…आरती मंदिर की परंपराओं को दर्शाएगी। इसे नई जेनरेशन को ध्यान में रखकर आधुनिक अंदाज में तैयार किया गया है। इस बार आज से शारदीय नवरात्रे आरंभ हो गए हैं। इसके लिए मंदिर को सजाया गया है। जानिए…जज को आरती की प्रेरणा कैसे मिली… अब जानिए शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर का इतिहास…………. ————————- नवरात्र से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… झज्जर में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर पर नवरात्र मेला:सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 500 जवान रहेंगे तैनात, लाखों श्रद्धालुओं के आने का दावा झज्जर जिले के बेरी कस्बे में सोमवार से नवरात्र मेले की शुरुआत हो गई है। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां हर साल नवरात्रों के दौरान लाखों भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। हालांकि फिलहाल भीड़ कम है, लेकिन मेले के अंतिम तीन दिन (28 से 30 सितंबर) में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ेगा। (पूरी खबर पढ़ें)
Related Posts
वांगचुक की पत्नी बोलीं- वे हिंसा नहीं फैला रहे थे:SC में कहा- तथ्य तोड़े-मरोड़े और अपराधी बता दिया; सोनम 3 महीने से जेल में हैं
लद्दाख के एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके पति का भाषण…
पीरियड्स में पेड लीव की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज:CJI बोले– कानून बनाया तो महिलाओं को कोई काम नहीं देगा, उनका करियर खत्म हो जाएगा
सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को देशभर में महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स में पेड लीव देने की मांग…
केदारनाथ तक 7km सुरंग बनाने का प्लान:11km रास्ता घटेगा, अभी गौरीकुंड से 16km पैदल मार्ग; मंदिर तक जाने के 2 रास्ते होंगे
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय केदारनाथ तक 7 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा हुआ तो…