पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में आई बाढ़, सीमा सुरक्षा, नशा मुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह जानकारी खुद गवर्नर ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य की प्रगति हेतु सशक्त रोडमैप पर विचार साझा किए गए। गवर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। पंजाब व चंडीगढ़ से जुड़े मुद्दों—बाढ़ राहत, सीमावर्ती सुरक्षा, शिक्षा, नशा मुक्ति, स्टार्टअप, खेल नीति और ‘गिफ्ट सिटी’ मॉडल पर चर्चा हुई। प्रगति हेतु सशक्त रोडमैप पर विचार साझा किए गए। गुरदासपुर में सौंपी थी बाढ़ संबंधी रिपोर्ट पीएम मोदी ने 9 सितंबर को पंजाब का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और गुरदासपुर में उन लोगों से मिले, जिनकी फसलों और घरों को बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ था। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार के अधिकारियों और मंत्रियों से बैठक की। इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। पीएम ने 1600 करोड़ का पैकेज दिया पीएम ने इस दौरान 1,600 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया था। इसके बाद जब राज्यपाल सीएम का हाल जानने के लिए मोहाली पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से कहा था कि प्रधानमंत्री ने पंजाब को पैकेज के रूप में टोकन मनी दी है। सौ प्रतिशत और धनराशि आएगी।
Related Posts
दिल्ली सीएम से मिले भाजपा नेता आर.पी. सिंह:बम धमाके के दोषी भुल्लर की रिहाई की मांग; अमृतसर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की है और उन्हें एक पत्र…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रमजान में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद; लंदन में खालिस्तानियों ने जयशंकर की कार घेरी; गहलोत बोले- मणिशंकर सिरफिरे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ब्रिटेन दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर से जुड़ी रही। खालिस्तानी समर्थकों ने उनकी…
भीड़ पर कंट्रोल- सोशल मीडिया से सड़क तक तैयारी:गृह मंत्रालय ने बनाई गाइडलाइन; भीड़ को रोकने, बांटने और घेरने के तरीके बताए
सरकार ने भीड़ पर नियंत्रण के नए दिशानिर्देश तैयार किए हैं। इनका फोकस विरोध प्रदर्शनों और बड़े आयोजनों पर है।…