पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब में आई बाढ़, सीमा सुरक्षा, नशा मुक्ति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यह जानकारी खुद गवर्नर ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य की प्रगति हेतु सशक्त रोडमैप पर विचार साझा किए गए। गवर्नर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। पंजाब व चंडीगढ़ से जुड़े मुद्दों—बाढ़ राहत, सीमावर्ती सुरक्षा, शिक्षा, नशा मुक्ति, स्टार्टअप, खेल नीति और ‘गिफ्ट सिटी’ मॉडल पर चर्चा हुई। प्रगति हेतु सशक्त रोडमैप पर विचार साझा किए गए। गुरदासपुर में सौंपी थी बाढ़ संबंधी रिपोर्ट पीएम मोदी ने 9 सितंबर को पंजाब का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया और गुरदासपुर में उन लोगों से मिले, जिनकी फसलों और घरों को बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ था। इसके बाद उन्होंने पंजाब सरकार के अधिकारियों और मंत्रियों से बैठक की। इस दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद थे। पीएम ने 1600 करोड़ का पैकेज दिया पीएम ने इस दौरान 1,600 करोड़ रुपए के पैकेज का ऐलान किया था। इसके बाद जब राज्यपाल सीएम का हाल जानने के लिए मोहाली पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से कहा था कि प्रधानमंत्री ने पंजाब को पैकेज के रूप में टोकन मनी दी है। सौ प्रतिशत और धनराशि आएगी।
Related Posts
खबर हटके-20 साल के लड़के ने बनाया खुद का देश:125 गुना ज्यादा कीमत पर बिकी लाबुबू डॉल; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरें
20 साल के एक लड़के ने अपना देश बना लिया और खुद को वहां का राष्ट्रपति घोषित कर दिया। वहीं,…
दिल्ली CM पर हमले के बाद पुलिस कमिश्नर हटाए गए:AAP बोली- पुलिस CCTV फुटेज छिपा रही, केजरीवाल पर अटैक के वीडियो जारी करती थी
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके आवास पर एक जनसभा के दौरान हमले के एक दिन बाद, गुरुवार को…
जालंधर से दिल्ली की फ्लाइट रद्द:3 सितंबर तक होगी परेशानी, चंडीगढ़-अमृतसर एयरपोर्ट जाना होगा, यात्री बोले-जरूरी काम प्रभावित होते हैं
जालंधर जिले के आदमपुर एयरपोर्ट से गाजियाबाद (हिंडन) जाने वाली स्टार एयर की सभी उड़ानें 3 सितंबर तक रद्द कर…