फरीदाबाद जिले के सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के समय पुर रोड पर स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह एक सेंट्रो कार को रोककर पकड़ा, जिसमें बड़ी मात्रा में मांस भरा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने डॉक्टर से करवाई जांच सेक्टर 58 थाने के एडिशनल एसएचओ हरीश कुमार ने बताया कि लोगों ने दो युवकों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वे धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तगा गांव से मांस को कार में रखकर दिल्ली ले जा रहे थे। मौके से बरामद मांस को थाने लाकर डॉक्टर से जांच करवाने पर पुष्टि हुई कि यह भैंस का मांस है। कार में लगभग 50 किलो से अधिक मांस भरा हुआ था। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों युवकों की पहचान आदिल और अरमान के रूप में की है। मामले में पवन नामक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है। एडिशनल एसएचओ हरीश कुमार ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मांस ले जाने का मामला गंभीर है। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह बीफ किस उद्देश्य के लिए ले जाया जा रहा था और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:भारत ने चिनाब का पानी रोका; राहुल ने माना ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी; JK में सेना की गाड़ी खाई में गिरी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई की रही, भारत ने चिनाब नदी का पानी रोक…
CDS चौहान बोले- हर दिन बदल रहे युद्ध के तरीके:भारतीय सेना फ्यूचर वॉरफेयर के मुताबिक तैयार हो, उसके पास दूसरा ऑप्शन नहीं
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध लगातार खुद को बदलता और बनाता रहता है। जो…
17वां रोजगार मेला- पीएम ने 51 हजार जॉब लेटर बांटें:कहा- यह केवल सरकारी नौकरी नहीं, आपको राष्ट्र सेवा में सक्रिय योगदान देने का मौका मिला है
PM मोदी ने शुक्रवार को 17वें रोजगार मेला में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉब लेटर बांटें। इस दौरान…