दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान, महासचिव कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव दीपिका झा और परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से जनसेवा सदन में मुलाकात की। सीएम ने इस मुलाकात को बेहद आत्मीय क्षण बताते हुए कहा – “DUSU की अध्यक्षता मेरी यात्रा का ऐसा अध्याय रही है जिसने सेवा और समर्पण की दिशा तय की। उन्होंने कहा कि इन युवाओं में वही ऊर्जा और समर्पण दिख रहा है, जो मेरी जनसेवा की निरंतर प्रेरणा बना हुआ है।” उन्होंने इस जीत को विद्यार्थी परिषद की दशकों पुरानी परंपरा और संघर्ष का जीवंत प्रतीक बताया, जो ‘ज्ञान, शील और एकता’ के मंत्र पर आधारित है। इस जीत ने पुरानी यादें ताजा की। उन्होंने DUSU में अपने कार्यकाल को सेवा का मार्गदर्शक बताया। जीत से ABVP कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल उन्होंने कहा कि यह मुलाकात और वक्तव्य दिल्ली के युवाओं की नई सोच, छात्र राजनीति की बड़ी उपलब्धि और एकजुट होकर विकसित दिल्ली के सपने को साकार करने का आह्वान बनकर सामने आए। इस जीत से ABVP कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और वे छात्रों के मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। DUSU छात्र राजनीति का एक महत्वपूर्ण मंच मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि DUSU छात्र राजनीति का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां युवा नेता देश और समाज के लिए अपनी आवाज उठाते हैं। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे छात्रों के हितों के लिए काम करने का आह्वान किया। छात्रसंघ कार्यालय का किया उद्घाटन नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान ने छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करते हुए भावुक शब्दों में कहा – “आज जब मैं DUSU कार्यालय का उद्घाटन कर रहा हूं तो मेरा हृदय कृतज्ञता से भरा हुआ है। यह ऐतिहासिक जीत केवल मेरी नहीं, बल्कि हर उस छात्र की जीत है, जिसने मुझ पर विश्वास जताया। उन्होंने यह भी कहा – “मुझे दिल्ली की मुख्यमंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और उनका आशीर्वाद लेने का शुभ अवसर मिला।”
Related Posts
CDS बोले-PAK भारत को 48 घंटे में हराना चाहता था:लेकिन प्लानिंग 8 घंटे में फेल हुई, नुकसान के डर से सीजफायर के लिए कॉल किया
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर बात की।…
दिल्ली अग्निकांड शोकसभा में BJP-AAP कार्यकर्ताओं में झड़प:धक्कामुक्की हुई, कुर्सियां फेंकी; केजरीवाल बोले- भाजपा के लोगों ने पीड़ितों से मिलने से रोका
दिल्ली अग्निकांड में मारे गए 9 लोगों की शोकसभा में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर…
राजस्थान-MP के शहरों में रात का पारा 15° तक रिकॉर्ड:पहाड़ों पर बर्फबारी, हिमाचल के केलोंग में पारा -1°C दर्ज; मनाली-लेह हाईवे 4 दिन से बंद
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा…